For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वापसी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, जानिए कब कमबैक कर सकेंगे जसप्रीत बुमराह



नई दिल्ली: आधुनिक क्रिकेट के आला तेज गेंदबाजों में शुमार बुमराह के लिए साल 2019 सपनों सरीखा गुजरा लेकिन सितंबर तक आते-आते उनको ऐसी चोट ने घेर लिया है जिसके बाद अब उनकी वापसी के लिए बस कयास लगाए जा रहे हैं। बुमराह स्ट्रेस फैक्चर से पीढ़ित हैं जो उनकी रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में हुआ है। इसके चलते बुमराह ना केवल भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच की मौजूदा सीरीज से भी बाहर चल रहे हैं बल्कि वह आगामी बांग्लादेश घरेलू सीरीज से भी बाहर हैं। यह सीरीज नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रही है।
ऐसी चल रही है बुमराह की रिकवरी-

ऐसी चल रही है बुमराह की रिकवरी-

फिलहाल बुमराह रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिसमें वह नेशनल क्रिकेट अकदामी में जा रहे हैं। बुमराह की स्थिति पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजरें बनाए हुए हैं। शुरू में माना गया था कि वे बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में फिट में हो जाएंगे लेकिन टीम मैनेजमेंट तब तक कोई रिस्क नहीं लेना चाहता जब तक की बुमराह की चोट के दोबारा उभरने का भी चांस ना रहे। "उनका रिहैब अपेक्षित अंदाज में हो रहा है। स्ट्रैस फ्रैक्चर से निपटना जटिल हैं, लेकिन चूंकि यह समय पर देखा गया है और बुमराह को पर्याप्त आराम मिला, इसलिए कुछ भी गंभीर नहीं है। बांग्लादेश टेस्ट को अभी एक महीना बाकी है और वह तब तक फिट हो जाएगा, " इस मामले से जुड़े सूत्रों ने द न्यूज एक्सप्रेस एक्सप्रेस में कहा।

कब वापसी करेंगे बुमराह ?

कब वापसी करेंगे बुमराह ?

"लेकिन अगले साल महत्वपूर्ण मैच हैं। बुमराह के लिए इसे आसान बनाने पर विचार चल रहा है। जब वह वापस आ जाते हैं, तो उनको पूरी तरह से अपने बेस्ट फिटनेस में रहना चाहिए।" रिपोर्टों के अनुसार, बुमराह वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज को भी मिस करेंगे। हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वापस लौटने की उम्मीद है, जो कि 14 जनवरी को होने वाली है। उसी महीने, भारत न्यूजीलैंड के दौरे के लिए रवानगी करेगा।

IND vs SA: बावुमा के टॉस हारते ही छूट पड़ी कोहली की हंसी, वीडियो वायरल

बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत के पास विकल्प-

बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत के पास विकल्प-

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच टी20 मैचों की सीरीज से होगी जिसके बाद तीन एकदिवसीय मैच होंगे। 21 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी है और यह देखते हुए बुमराह की सेवाओं की आवश्यकता होगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर में खेला जाएगा और जसप्रीत की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस बीच, उनकी अनुपस्थिति में टीम प्रबंधन अन्य पेसरों को आजमा रही है है। उमेश यादव मौजूदा दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए चुने गए हैं उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन भी किया है। इसमें नवदीप सैनी और दीपक चाहर भी शामिल हैं।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 13:45 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+