Champions League में 100वां मैच खेल रहे मारिया ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनें
नई दिल्ली। फ्रांस के पेशेवर फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलने वाले दिग्गज अर्जेंटीनी विंगर एंजेल डी मारिया ने बुधवार को चैम्पियंस लीग के ग्रुप मैच में दो गोल करते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। मैन आफ द मैच चुने गए मारिया ने मैच के 14वें और 33वें मिनट और थामस मुनियर ने 91वें मिंनट में गोल किए जिसकी वजह से पीएसजी ने स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड को 3-0 से हरा दिया. इसके साथ ही पीएसजी ने चैम्पियंस लीग के खिताबी अभियान में जोरदार शुरुआत की।
रियल के लिए खेल चुके मारिया ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ दो गोलों के साथ अपना नाम इतिहास में इसलिए दर्ज करा लिया क्योंकि चैम्पियंस लीग मुकाबले में मारियो जार्डेल और एंद्रइ शेवचेंको के बाद रियल मेड्रिड और एफसी बार्सिलोना के खिलाफ कम से कम दो गोल करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: कौन हैं दलजीत सिंह जिन्हे विराट कोहली-रवि शास्त्री ने किया सम्मानित
चैम्पियंस लीग में अपना 100वां मैच खेल रहे 31 साल के मारिया ने 2010 से 2014 के बीच रियल के लिए 124 मैच खेले और 22 गोल किए। वह अपने देश के लिए भी 102 मैच खेल चुके हैं। मारिया ने रियल के खिलाफ दो गोल करते हुए चैम्पियंस लीग में अपना 20वां गोल भी पूरा किया।
रियल को अप्रैल 2013 के बाद से पहली बार चैम्पियंस लीग में लगातार दो मैचों में हार मिली है। सबसे अधिक 13 बार यह खिताब जीत चुकी यह टीम पीएसजी के खिलाफ एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा सकी। ऐसा उसके साथ 2003-04 में हुआ था।
और पढ़ें: IND vs SA: जब मोहाली के मैदान पर विराट कोहली को याद आए धोनी, ताजा किए विश्व कप के पल
मारिया की यह सफलता पीएसजी के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि उसने न सिर्फ चैम्पियंस लीग की शानदार शुरूआत की है बल्कि उसने बीते 25 चैम्पियंस लीग मुकाबलों में हर बार गोल किया है। इससे पहले रियल ने अप्रैल 2014 में लगातार 34 मैचों में गोल किए थे जबकि 2012 में बार्सिलोना ने 29 और रियल ने ही 2018 में लगातार 29 मैचों में गोल किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
