अमरीका में पहली बार इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट मैच खेलेगी भारतीय टीम, वेस्टइंडीज़ से होंगे 2 मुकाबले
नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमरीकी निवासियों के लिए खुशखबरी हैं। अब वे अपनी सरज़मीं पर भारतीय स्टार क्रिकेटर्स को चौके-छक्के लगाते देख पाएंगे। दरअसल, मौजूदा विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज़ के साथ भारतीय क्रिकेट टीम अमरीका में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच खेलेगी। ये दोनों मुकाबले 27 और 28 अगस्त को खेले जाएंगे।
ये मुकाबले फ्लोरिडा के फोर्ट लैडरडेल में होंगे जहां कैरीबियाई प्रीमियर लीग के मैच आयोजित किए गए हैं। खास बात यह है कि भारतीय समय के हिसाब से शाम साढ़े सात बजे इन मैचों की टाइमिंग रखी गई है। इसके पीछे एक वजह अमरीका में बढ़ती भारतीयों की आबादी भी है।
फिलहाल, दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज़ के मुकाबले चल रहे हैं। अमरीका में भारतीय टीम के खेलने को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट की पहुंच को नए बाज़ार और दर्शकों तक पहुंचाने के लिए यह ज़रूरी कदम था। इस टीवी कॉमेडी शो की शुरुआत में ही अलग हो रहे हैं हरभजन सिंह ! जानिए कौन है वजह
अनुराग को विश्वास है कि अमरीका में इसे सालाना क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में देखा जाएगा और क्रिकेट फैन्स के लिहाज़ से दो चैम्पियन टीमों को आपस में खेलते देखना एक रोमांचकारी एहसास होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
