For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जयदेव उनादकट ने गर्लफ्रैंड रिनी संग की सगाई, शेयर की खूूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार अपनी कप्तानी में सौराष्ट्र को खिताबी चैम्पियन बनाने वाले जयदेव उनादकट ने रविवार को सभी को हैरान करते हुए अपनी सगाई का ऐलान किया। सौराष्ट्र के कप्तान और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले 28 वर्षीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मंगेतर के साथ सगाई की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और साथ ही एक रोमांटिक संदेश भी लिखा। जयदेव उनादकट ने महज 2 दिन पहले ही अपने फैन्स को रणजी खिताब जीतने की खुशी दी थी और आज अपनी सगाई की खबर देकर खुश होने का एक और मौका दे दिया।

और पढ़ें: ग्लैन मैक्सवेल ने फिर से रचाई सगाई, भारतीय अंदाज में मंगेतर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सौराष्ट्र को खिताब दिलाने में उनादकट ने सिर्फ कप्तानी में अहम भूमिका निभाई बल्कि गेंदबाजी के दौरान भी काफी अहम रहे और सीजन के दौरान 67 विकेट हासिल किये। साथ ही रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में अहम गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें: 'भाग्यशाली हैं जो क्रिकेट कॉन्टैक्ट वाला खेल नहीं', कोरोना के चलते सीरीज रद्द पर बोले पैट कमिंस

सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीर, लिखा खास मैसेज

अपनी सगाई के मौके पर जयदेव उनादकट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की और साथ ही एक रोमांटिक मैसेज भी लिखा।

तस्वीर शेयर करते हुए उनादकट ने लिखा,' 6 घंटे, 2 मील्स और एक मड केक के बाद आखिरकार हम एक हुए...।' इस मैसेज के साथ ही उन्होंने अंगूठी का इमोजी बनाया था।

जयदेव की सगाई में पुजारा भी शामिल, मंगेतर को दी चेतावनी

वहीं जयदेव उनादकट की सगाई के इस मौके पर उनके टीम के साथी और भारतीय टेस्ट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। पुजारा ने शादी में शामिल होने की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की, साथ ही जयदेव की होने वाली पत्नी को एक चेतावनी भरा प्यारा मैसेज लिखा।

उन्होंने लिखा,' परिवार में आपका स्वागत है रिन्नी, मुझे खुशी है कि मेरे भाई जयदेव उनादकट को उसके जीवन का प्यार मिल गया। खास नोट: इस बीच आपको हमारे ब्रोमांस से जूझने के लिये तैयार रहना होगा।'

टीम में वापसी को बेताब है जयदेव उनादकट

टीम में वापसी को बेताब है जयदेव उनादकट

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिये शानदार प्रदर्शन करने के बाद जयदेव उनादकट ने कहा कि वह भारतीय टीम में वापसी करने को बेताब हैं।

उन्होंने कहा, 'मेरे अंदर अब भी वापसी की वही भूख है। यह बेताबी अब और ज्यादा बढ़ गई है और यह मुझे पूरे सत्र में प्रोत्साहित करती रही। ईमानदारी से कहूं तो सत्र में शानदार खेलने के लिये शारीरिक रूप से काफी चुनौतियां रहीं। लगभग प्रत्येक मैच में तेज गेंदबाज के तौर पर इतने लंबे स्पैल फेंकना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।'

ऐसा रहा है उनादकट का करियर

ऐसा रहा है उनादकट का करियर

बता दें कि उनादकट ने 2018 में भारत के लिए खेला था जो बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। वह 2010 में एकमात्र टेस्ट में खेले थे और 2013 में उन्होंने अपना अंतिम और कुल सातवां वनडे खेला था।

वापसी और अपने प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं इस दौर को आगे जारी रखना चाहता हूं। मैं यहीं इसे खत्म नहीं करना चाहता। हां, हमने ट्रॉफी जीत ली और मैं इस समय दुनिया का सबसे खुश कप्तान हूं।'

Story first published: Monday, March 16, 2020, 7:24 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+