उनादकट हैं IPL-2019 के सबसे 'महंगे भारतीय खिलाड़ी' जानिए सभी खिलाड़ियों के बेस प्राइस

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 भारत के लिए चौकाने वाली खबर लेकर आ रहा है। जी हां 18 दिसंबर से जयपुर में शुरू होने वाली नीलामी के लिए कोई भी भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा रिजर्व प्राइस ब्रैकिट ( 2 करोड़) में जगह नहीं बना पाया है। यानी की 346 क्रिकेटरों के पूल में एक भी खिलाड़ी सर्वाधिक आधार मूल्य सूची में जगह नहीं बना पाया है।

सबसे ज्यादा बेस प्राइस के खिलाड़ियों की सूची

सबसे ज्यादा बेस प्राइस के खिलाड़ियों की सूची

बीसीसीआई के अनुसार शुरू में नीलामी के लिए कुल 1003 खिलाड़ियो का पंजीकरण किया गया था, जिसमें बाद में कटौती की गई थी। जिन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा बेस प्राइस में जगह दी गई है वे हैं- ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कॉलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजिलो मैथ्यूज, सैम करन और डार्सी शॉर्ट।

युवराज सिंह ने धूमधाम से मनाया 37 वां जन्मदिन, BCCI ने खास वीडियो के जरिए दी शुभकामनाएं

युवराज की कीमत गिरी

युवराज की कीमत गिरी

इसके अलावा आईपीएल 2018 के सबसे ज्यादा महंगे भारतीय खिलाड़ी सिद्ध हुए जयदेव उनादकट इस बार भी स्पॉट लाइट में हैं। पिछले साल भारतीय खिलाड़ियों के बीच सर्वाधिक 11 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली पाने वाले इस तेज गेंदबाज को उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है जिनका आधार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये है। जबकी पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदे गए युवराज सिंह का बेस प्राइस इस बार 1 करोड़ रुपये है।

1 करोड़, 75 लाख और 50 लाख का आधार मूल्य

1 करोड़, 75 लाख और 50 लाख का आधार मूल्य

युवराज के अलावा अक्षर पटेल और कोलकाता नाइट राइडर्स के ऋद्धिमान साहा का आधार मूल्य भी एक करोड़ रुपये है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है जबकि इशांत शर्मा और नमन ओझा का 75 लाख रुपये। चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी, हनुमा विहारी, गुरकीरत सिंह और मोहित शर्मा का आधार मूल्य 50 लाख रुपये है।

गंभीर ने बताया कब शामिल होने जा रहे हैं राजनीति में, साथ ही महिला क्रिकेट पर भी की बेबाक बात

12 वे सीजन के लिए खिलाड़ियों का नामांकन

12 वे सीजन के लिए खिलाड़ियों का नामांकन

12वें सीजन की नीलामी के लिए जिन देशों के खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है, उनमें दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा (59) खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के 35, वेस्ट इंडीज के 33, श्रीलंका के 28, अफगानिस्तान के 27, न्यूजीलैंड के 17, इंग्लैंड के 14, बांग्लादेश के 10 खिलाड़ी और जिम्बाब्वे के 5 खिलाड़ी शामिल है। नई अंतराष्ट्रीय टीमों में हॉन्ग कॉन्ग, आयरलैंड, नीदरलैंड तथा अमेरिका से एक-एक खिलाड़ी है।

Story first published: Wednesday, December 12, 2018, 15:17 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+