For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोफ्रा आर्चर ने इस भारतीय को बताया T-20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज

Jofra Archer says KL Rahul is the toughest Indian batsman he has bowled to in T20| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। यूं तो टी20 क्रिकेट में भारत की तरह से रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी भी विस्फोटक खेल दिखाने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इन बल्लेबाजों को नहीं बल्कि विकेटकीपर केएल राहुल को टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं। आर्चर का कहना है कि राहुल के सामने गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

कही ये बात

कही ये बात

कोरोनावायरस की वजह से सभी क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित या रद्द हैं। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी फैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के ईश सोढ़ी भी टीम के साथी खिलाड़ियों के इंटरव्यू ले रहे हैं। सोढ़ी ने जोफ्रा आर्चर से बात की। जोफ्रा आर्चर ने सोढ़ी से एक बातचीत में कहा, ''निश्चित रूप से केएल राहुल को गेंदबाजी करना सबसे कठिन है। किंग्स इलेवन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मुझे उन्हें अनेक बार गेंदबाजी का अवसर मिला। उन्हें मैंने हमेशा ही बेस्ट पाया।''

तेलगु फिल्म का डॉयलॉग बोलते हुए नजर आए डेविड वाॅर्नर, फैंस हुए एक्टिंग के दीवाने

सोढ़ी ने भी की तारीफ

सोढ़ी ने भी की तारीफ

लेग स्पिनर ईश सोढ़ी भी आईपीएल और वनडे में राहुल के सामने कमजोर दिखाई दिए हैं। इस साल न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में राहुल ने दो अर्द्धशतक लगाए और वनडे में 88 नाबाद और 112 रनों की पारी खेली थी। ईश सोढ़ी ने कहा, ''वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह बहुत अच्छा खेले और उन्होंने मैदान छोटे होने का पूरा लाभ उठाया।''

आर्चर का हो चुका है राहुल से सामना

आर्चर का हो चुका है राहुल से सामना

केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए सीजन 2018-19 में 659 और 593रन बनाए हैं। पिछले सीजन में राहुल इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने एक शतक और छह अर्द्धशतक लगाया था। आईपीएल में 2018 में 38वां मैच खेलते हुए जोफ्रा आर्चर और राहुल का सामना हुआ। राहुल ने इस मैच में 54 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। राहुल ने आर्चर की गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए। उनके अंतिम ओवर में राहुल ने गेम खत्म कर दिया। किंग्स इलेवन पंजाब ने यह मैच 8 गेंदे शेष रहते जीत लिया था।

Story first published: Monday, May 11, 2020, 18:55 [IST]
Other articles published on May 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+