IPL 2019: जॉनी बेयरस्टो ने ठोक दिया तूफानी शतक, बना डाले कई बड़े रिकाॅर्ड्स
नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो का राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खूब बल्ला चला। बेयरस्टो ने बेंगलुरू खेमे पर कोई भी रहम ना करते हुए इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। उनसे पहले राजस्थान राॅयल्स संजू सैमसन हैदराबाद के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारी खेल सीजन का पहला शतक जड़ चुके हैं। बेयरस्टो ने 56 गेंदों में 203.57 की स्ट्राइक रेट से 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चाैके और सात छक्के शामिल रहे। इसी के साथ बेयरस्टो ने अपने नाम कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम कर लिए।

सबके कम मैचों में शतक
बेयरस्टो आईपीएल में सबसे कम मैचों शतक जड़ने वाले एंड्रयू साइमंड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हो चुके हैं। यह बेयरस्टो का तीसरा आईपीएल मैच था। साइमंड्स ने भी अपने तीसरे मैच में शतक लगाया । वहीं इस मामले में पहले स्थान पर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट के पहले सीजन में अपने पहले मैच में ही शतक जड़ दिया। इनके अलावा एडम गिलक्रिस्ट, मनीष पांडे, पाॅल वलथाटी अपने चाैथे मैच में ही शतक लगा चुके हैं।
IPL 2019: श्रेयस अय्यर को पता था कि सुपरओवर आएगा, किए कई खुलासे

वाॅर्नर से की रिकाॅर्ड साझेदारी
इसके अलावा बेयरस्टो ने डेविड वाॅर्नर के साथ मिलकर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकाॅर्ड भी कायम कर दिया। दोनों के बीच 16.2 ओवर में 185 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी ने 2017 में गाैतम गंभीर व क्रिस लिन का रिकाॅर्ड तोड़ा जिन्होंने 2017 के सीजन में कोलकाता के लिए 184 रनों की साझेदारी की थी।

सर्वाधिक चाैके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
बेयरस्टो की इस पारी में 12 चाैके रहे। इसी के साथ वह इस सीजन में सबसे ज्यादा चाैके लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बेयरस्टो अभी तक खेले 3 मैचों में 21 चाैके लगा चुके हैं। वहीं पहले स्थान पर उनके साथी वाॅर्नर हैं, जिन्होंने 23 चाैके जड़ दिए हैं।
रबाडा ने 147 km/h की रफ्तार से किया आंध्रे रसेल को बोल्ड, देखें सुपरओवर का पूरा वीडियो

यह कारनामा भी किया
वहीं आईपीएल में बेंगलुरू के खिलाफ शतक जमाने वाले जॉनी बेयरस्टो छठे खिलाड़ी बन गए हैं तो वहीं समराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले बेंगलुरू के खिलाफ 2008 में ब्रैंडन मैक्कुलम, 2012 में अजिंक्य रहाणे, 2013 में डेविड मिलर, 2016 में क्विंटन डी काॅक शतक लगा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
