अंबाती रायडू के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर HCA अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने दी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी एचसीए इस समय अंबाती रायडू द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते खबरों में है। इसके साथ ही यहां पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का एक मैच भी खेला जाना है। एचसीए प्रमुख मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गुरुवार को कहा कि वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 दिसंबर की टी 20 सीरीज के पहले मैच मेजबानी के बाद ही एसोसिएशन के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर ध्यान देना देंगे।

"बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार" का आरोप
भारत के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने हाल ही में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर "बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार" का आरोप लगाया था और अजरुद्दीन से गंदगी को साफ करने का आग्रह किया था। अजहरुद्दीन इस समय 6 दिसंबर को पहले टी 20 मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दे पर बात करके मैच से ध्यान हटाना नहीं चाहते हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, "चूंकि यह एक टी 20 खेल है, मैं खेल से कुछ भी दूर नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि आप केवल इस खेल पर रिपोर्ट करें, टी 20 खेल पर ध्यान दें।" "मुझे यकीन है कि आप बहुत अच्छी तरह से तैयार हो गए होंगे। 6 तारीख के बाद, अगर कुछ है, तो हम एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। मैं हाल के दिनों में हो रही अन्य चीजों को संबोधित करूंगा।"

अजहर का पूरा ध्यान टी-20 मैच पर
इस साल सितंबर में एचसीए अध्यक्ष चुने जाने के बाद एक प्रशासक के रूप में यह टी 20 मैच अजहरुद्दीन का पहला काम होगा। "मुझे लगता है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। मैच आयोजित करना बहुत कठिन बात है। चूंकि, एक प्रशासक के रूप में यह मेरा पहला मैच है। जब मैं खेल रहा था, तो मैं खेल खेलता था और वापस घर जाता था या वापस होटल जाता था। लेकिन, अब यह एक अलग जिम्मेदारी है, "उन्होंने कहा। अजरुद्दीन ने कहा कि वह इस मैच को सबसे छोटे प्रारूप में अपना डेब्यू मान रहे हैं क्योंकि वह टी -20 के पहले के दौर से हैं। 56 वर्षीय ने कहा, "मैं उस समय टी 20 नहीं खेल सकता था। इसलिए, मैं इसे टी 20 खेलने के रूप में लेता हूं।" उन्होंने कहा, "क्रिकेट खेलना और प्रशासन में रहना दो अलग-अलग चीजें हैं। क्रिकेट खेलने से मुझे जो भी थोड़ा अनुभव हुआ है, मैं उसे प्रयोग में लाऊंगा।"
वेस्टइंडीज ने तोड़ा अफगानिस्तान का टेस्ट रिकॉर्ड बनाने का सपना, 9 विकेट से दी मात

बीसीसीआई ने बदली है मैचों की जगह-
बता दें कि तीन मैचों की सीरीज के मैच मुंबई और हैदराबाद में पहले क्रमशः 6 दिसंबर और 11 दिसंबर को तय किए गए थे। 11 तारीख को सीरीज का अंतिम मैच होगा। लेकिन लेकिन बीसीसीआई ने इन दोनों मैचों का स्थान अब आपस में बदल दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, 11 दिसंबर को मुंबई तीसरे टी 20 की मेजबानी करेगा। जबकि दूसरा टी 20, 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार हैदराबाद को 6 दिसंबर को पहले गेम की मेजबानी करनी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
