जस्टिन लैंगर बोले- सिर्फ कोहली ही नहीं, ये भी है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत ही कम समय में कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं जहां तक पहुंचना अन्य बल्लबाजों के लिए महज एक सपना बनकर रह जाता। उनकी बल्लेबाजी का हर कोई कायल है। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 41 शतक लगा चुके कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि स्टीव स्मिथ भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

कही ये बात
लैंगर ने कहा कि स्मिथ भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में स्मिथ के शतक के बाद लैंगर ने उन्हें कोहली की बराबरी का बल्लेबाज बताया। लैंगर ने कहा कि स्मिथ को श्रेय जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्पिनर के रूप में की और फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘‘जब स्मिथ पहली बार आया तो लेग स्पिनर था, सभी ने सोचा कि यह टीम में जगह नहीं बना पाएगा। इसके बाद उसने और फैसला किया कि मैं लेग स्पिनर नहीं बनना चाहता, मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं।''
धारा 370 टूटने पर बाैखलाए अफरीदी को गंभीर ने दिया जवाब, बताया अब क्या है अगला 'टारगेट'

स्मिथ को घंटों बल्लेबाजी करना पसंद है
स्मिथ की तारीफ करते हुए लैंगर ने आगे कहा, ‘‘इसके बाद उसने स्वयं को बदला और वह विराट के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। उसे इसका पूरा श्रेय जाता है।'' कोच ने कहा, ‘‘मैंने पिछले सत्र में कहा था कि मैंने जिन्हें देखा उसमें विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है लेकिन स्मिथ की पारियां किसी और स्तर की थी।' लैंगर ने स्मिथ को टीम के लिए समस्या का समाधान करने वाला बताया जिसे घंटों बल्लेबाजी करना पसंद है। लैंगर ने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भी तारीफ की जिन्होंने एशेज के पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 49 रन पर छह विकेट चटकाकर आस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं काबिज
कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे हैं, जबकि स्मिथ पहले टेस्ट में दो शतक के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 251 रन से जीत दर्ज की।
विनोद राय का फैसला, 'हम लद्दाख के लिए अलग क्रिकेट संघ नहीं बनाएंगे'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
