For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कीवी कप्तान केन विलियमसन सचिन को मानते हैं आदर्श

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल-11 खेला गया मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाज़ी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को वॉटसन के रूप में शुरुआती झटका लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद फ़ाफ डूप्लेसिस भी आउट हो गए। अम्बाती ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 37 गेंदों में 79 रन बनाकर रन आउट हुए। रैना ने अर्धशतकीय पारी खेली और धोनी ने भी 12 गेंदों में 25 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम को 182-3 के स्कोर पर पहुँचाया।

विलियमसन ने खेली थी CSK के खिलाफ शानदार पारी

कप्तान विलियमसन के इरादे कुछ और ही थे और उन्होंने चेन्नई के स्पिनर्स की जमकर क्लास की। विलियमसन ने करन शर्मा की गेंद पर जमकर रन बटोरे। ब्रावो की गेंद पर विलियमसन की शानदार पारी का अंत जडेजा ने एक शानदार कैच से किया। SRH के कप्तान ने 51 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। CSK ने 4 रनों से ये क़रीबी मुक़ाबला अपने नाम किया।

केन विलियमसन सचिन को मानते हैं आदर्श:

अपनी शानदार पारी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले केन विलियमसन दरअसल एक भारतीय दिग्गज को अपना आदर्श मानते हैं। क्या आप जानते हैं कि विस्फोटक पारी खेलने वाले कीवी कप्तान के आदर्श कौन हैं। SRH के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। विलियिमसन ने कहा कि कुछ पसंदीदा खिलाड़ी भारतीय रहे हैं। सचिन तेंडुलकर से मैं न्यूजीलैंड के लिए अपना मैच खेलते समय मिला। हम एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे और मैं देख रहा था कि वह क्या कर रहे हैं।स चिन खेल रहे थे औऱ मेरा ध्यान भटक रहा था। विलियमसन ने कहा कि वह एक बहुत अच्छा अनुभव था।

ये भी पढ़ें: जब गुस्सैल रायडू ने खुद रन आउट होने पर रैना को लगा लिया गले

Story first published: Monday, April 23, 2018, 16:15 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+