For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कपिल देव ने बताया कौन है सदी का महानतम क्रिकेटर, एमएस धोनी को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत को 1983 में विश्व कप जिताकर पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को लेकर कहा कि मेरी नजर में सदी के महान बल्लेबाजों की बात की जाये तो विराट कोहली का नाम उसमें टॉप-5 में शामिल होगा। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर कपिल देव ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को याद किया और कहा कि यह उनकी विरासत है जो मौजूदा भारतीय टीम की नजर में हमे दिखाई पड़ रही है।

और पढ़ें: केएल राहुल की धांसू फॉर्म इन भारतीय खिलाड़ियों के लिये बनी सिरदर्द, टीम में वापसी हुई मुश्किल

कपिल देव ने विराट कोही की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कमी अभी भी टीम में नजर आती है लेकिन समय के साथ हर किसी का रिप्लेसमेंट मिल जाता है। धोनी का भी मिल जायेगा।

और पढ़ें: विराट कोहली के सामने जानें कितनी है बांग्लादेश के सबसे अमीर क्रिकेटर की कमाई

अगले 5-6 साल में कई रिकॉर्ड तोड़ नये कीर्तिमान रच देंगे विराट कोहली

अगले 5-6 साल में कई रिकॉर्ड तोड़ नये कीर्तिमान रच देंगे विराट कोहली

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जब कपिल देव से भारत के मौजूदा कप्ता विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो सदी के महानतम बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गये हैं तो इसका जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं लेकिन उन्हें अभी बहुत आगे जाना है।

उन्होंने कहा,' एक बल्लेबाज के रूप में जो गुण आपके पास होने चाहिये वो सब उनके पास हैं। खेल को लेकर उनका जज्बा, उनकी फिटनेस बहुत कमाल की रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि वो अपनी ये फॉर्म बरकरार रखेंगे। विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिये आपके लंबे समय तक खेलना पड़ता है और विराट जिस तरह से अभी खेल रहे हैं। उससे यह साफ है कि अगले 5-6 साल में वह कई नये विश्व रिकॉर्ड बना देंगे।'

भारतीय टीम में दिखती है एमएस धोनी की कमी

भारतीय टीम में दिखती है एमएस धोनी की कमी

2019 विश्व कप के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे एमएस धोनी को लेकर कपिल देव ने कहा कि उन्होंने देश के लिये जो कर दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कमी फैन्स को हमेशा खलेगी लेकिन अगर आप उसी पर अड़ रहेंगे तो आगे नहीं बढ़ पायेंगे।

मैदान पर विकेट के पीछे पिछले काफी समय से गायब एमएस धोनी को लेकर जब यह पूछा गया कि क्या एमएस धोनी की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया कभी उबर पायेगी तो कपिल देव ने जवाब दिया,' देखिए पहले हम ये सोचते थे कि सुनील गवास्कर के बिना टीम का क्या होगा? तेंदुलकर के बिना टीम का क्या होगा? पर आपको ये बात याद रखनी चाहिए कि टीम उस व्यक्ति से कहीं बड़ी है। आपको यकीनन उस आदमी की गैरमौजूदगी खलेगी पर उसने देश के लिए जो करना था, उसने कर दिया। अगर आप उसी बात को लेकर उदास रहेंगे तो फिर आगे नहीं बढ़ पाएंगे।'

आलोचकों को दिया करारा जवाब

आलोचकों को दिया करारा जवाब

कपिल देव ने न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि यह भारतीय टीम अब तक की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। वो सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

कपिल देव ने विदेशों में भारतीय टीम के प्रदर्शन की आलोचना करने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा,'आप ऐसे लोगों से ये उम्मीद नहीं लगा सकते कि वो अपना नेचर छोड़ दें। आलोचकों का काम ही आलोचना करना है। पिछले 10 सालों से टीम इंडिया बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है जिसके लिए हमें उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए।'

महिला खिलाड़ियों में है दम, ला सकते हैं विश्व कप

महिला खिलाड़ियों में है दम, ला सकते हैं विश्व कप

कपिल देव ने भारत की महिला खिलाडियों की तारीफ करते हुए कहा कि देश की महिलाओं का भविष्य उज्जवल है फिर चाहे वो खेल का कोई भी प्रारूप हो। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें उचित अवसर दें।

उन्होंने कहा, 'महिलओं का भविष्य काफ़ी उज्जवल है। चाहे वो बैडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, इन सभी में महिलाओं ने पुरूषों से बेहतर प्रदर्शन किया है और ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें खेलने के और अवसर दें। सबसे ज्यादा जरूरत है उन बच्चों को खेलने के लिए जगह, सुविधाएं दें और बाकि उनपर छोड़ दें।'

कपिल देव ने कहा कि हमारी महिला क्रिकेटर्स अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लोग पुरुष खिलाड़ियों की तरह उनका नाम जान रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी टीम विश्व कप ला सकती है।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 9:14 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+