रवि शास्त्री में नहीं था बिल्कुल भी टैलेंट, कपिल देव ने सुरेश रैना को बताया
नई दिल्ली। भारतीय टीम को पहली बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। कई मौकों पर कपिल देव ने अपनी विश्व विजेता टीम के साथी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा है कि जो बात उस टीम में थी वो मौजूदा समय की भारतीय टीम से काफी अलग है। इतना ही नहीं हाल ही में भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ लाइव चैट करते हुए कपिल देव ने अपने पूर्व साथी और मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिये ऐसी बात कह दी जिसको लेकर आपको अपने कानों और आंखों पर विश्वास नहीं होगा।
और पढ़ें: आर अश्विन ने बताया धोनी को परेशान करने का तरीका, बोले-CSK ने बदला करियर
करीब 3 साल से भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे रवि शास्त्री को लेकर कपिल देव ने कहा कि उनके पास कभी टैलेंट नहीं था लेकिन बावजूद इसके वह भारतीय टीम के लिये खेलने में कामयाब रहे हैं।
और पढ़ें: भारत-चीन विवाद से खतरे में आईपीएल, हो सकता है 2200 करोड़ का नुकसान

रवि शास्त्री के पास नहीं था टैलेंट
कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट टीम के बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ पहली बार लाइव चैट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने रैना से उनके करियर से जुड़ी उपलब्धियों के सिलसिले में सवाल पूछे। इस दौरान एक ऐसा सवाल भी किया जिसमें उन्होंने रवि शास्त्री को बिना टैलेंट वाला खिलाड़ी बताया।
कपिल देव ने रैना से कहा,' आपके अब तक के करियर में उन खिलाड़ियों का नाम बतायें जिनके पास आपके नजरिये में कभी भी टैलेंट नहीं था लेकिन बावजूद इसके वह टीम के लिये बड़ा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हों। जैसे कि हमारे समय में रवि शास्त्री ऐसे ही खिलाड़ी थे जिनके पास टैलेंट तो नहीं था लेकिन मैदान पर अपने जुझारुपन के चलते बड़ा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।'
इसके जवाब में रैना ने कहा,'इस सवाल के अनुसार मेरा सामना मध्यप्रदेश के जेपी यादव और उत्तर प्रदेश के ज्ञानेन्द्र पांडे से हुआ था, जिनके साथ कुछ ऐसा ही था।'

कपिल देव ने लिया सुरेश रैना का मेमोरी टेस्ट
अपने जीवन में पहली बार लाइव वीडियो चैट करने वाले कपिल देव ने इस सेशन के दौरान सुरेश रैना का मेमोरी टेस्ट लिया और उनके रिकॉर्ड से जुड़े सवाल किये। कपिल देव ने सुरेश रैना से यो-यो टेस्ट, उनकी वनडे कैप से जुड़े सवाल किये जिसके जवाब में सुरेश रैना फिसड्डी साबित हुये।
सुरेश रैना ने इस दौरान अपना यो-यो टेस्ट प्वाइंटस बताया, साथ ही जब कपिल ने वनडे कैप नंबर पूछा तो उन्होंने 157 बताया जिसके जवाब में कपिल ने कहा आपका वनडे कैप नंबर 157 नहीं बल्कि 159 है।

कपिल देव की तरह भुलक्कड़ हैं सुरेश रैना
कपिल देव ने आगे भी सुरेश रैना से कई सवाल किये जिसका जवाब गलत देने पर पूर्व कप्तान ने सुरेश रैना को अपनी तरह भुलक्कड़ बताया। इस दौरान कपिल देव ने रैना से उनके कुल वनडे शतक और सर्वोच्च स्कोर को लेकर सवाल किया था। कपिल के सवालों के जवाब में रैना ने अपने शतकों की संख्या 9 बताई, साथ ही सर्वोच्च स्कोर के सवालों पर टेस्ट में 123 रन और वनडे में 116 बताया।
रैना को भुलक्कड़ बताते हुए कपिल ने कहा,' आप बिल्कुल मेरी तरह हैं, जिसे अपने रिकॉर्ड याद नहीं रहते। आपके करियर में कुल अंतर्राष्ट्रीय शतकों की संख्या 7 है जबकि टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 120 रन और वनडे में 116 रन हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
