For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी को मिला लीजेंड कपिल देव का साथ, कहा- सचिन तेंदुलकर के बारे में तो किसी ने कुछ नहीं कहा था

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। धोनी इस बार अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि स्लो बल्लेबाजी के लिए चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धोनी की स्लो बल्लेबाजी के लिए कई पूर्व दिग्गज क्रिकेट एमएस धोनी की आलोचना कर रहे हैं। यही नहीं उनका मानना है कि धोनी को अपने करियर के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि अब भारत के महानतम कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बचाव सचिन तेंदुलकर की मिसाल देकर किया। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने पुणे में एक गोल्फ इवेंट के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2020 वर्ल्ड टी20 में महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं, भले ही वो उस समय 40 वर्ष के क्यों नहीं हो जाएं।

 सचिन 2011 में 38 साल के थे और हमने वर्ल्ड कप जीता

सचिन 2011 में 38 साल के थे और हमने वर्ल्ड कप जीता

उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप की याद दिलाते हुए धोनी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से कनेक्ट किया। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा- मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि एवरेज परफॉर्मेंस पर कुछ लोग इतना पीछे क्यों पड़े हैं? निश्चित रूप से उम्र कोई फैक्टर नहीं है। सचिन 2011 में 38 साल के थे और हमने वर्ल्ड कप जीता। उस वक्त तो किसी ने कुछ नहीं कहा था। बता दें कि टी-20 में हालिया प्रदर्शन को लेकर महेंद्र सिंह धोनी कई पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर हैं। हालांकि, इस मामले में कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने उनका बचाव किया है।

धोनी को अब सिर्फ वन-डे खेलना चाहिए क्योंकि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब फिट नहीं

धोनी को अब सिर्फ वन-डे खेलना चाहिए क्योंकि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब फिट नहीं

बता दें कि धोनी का हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन औसत से कम रहा, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की मांग ने तेजी पकड़ ली है। कुछ लोगों का कहना है कि धोनी को अब सिर्फ वन-डे खेलना चाहिए क्योंकि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब फिट नहीं बैठते, वहीं कुछ का मानना है कि धोनी को युवाओं के लिए जगह बनाना चाहिए।

अभी धोनी को कोई भी रिप्लेसमेंट नहीं है

अभी धोनी को कोई भी रिप्लेसमेंट नहीं है

कपिल देव का मानना है कि अभी धोनी को कोई भी रिप्लेसमेंट नहीं है। हालांकि तमाम आलोचनाओं के बावजूद धोनी को कोच रवि शास्त्री, आशीष नेहरा और कपिल देव का भी साथ मिला है। यही नहीं खुद कप्तान विराट कोहली ने धोनी का खुलकर समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ेंः- आत्महत्या करने की सोच रहे थे कुलदीप यादव, जानिए क्या थी वो बड़ी वजह?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+