Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: गंभीर के नाम पर बिक रही है शराब, भड़के गौतम, पहुंचे कोर्ट

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत के डैशिंग क्रिकेटर गौतम गंभीर को गुस्सा आया है और इस कदर आया है कि वो कोर्ट पहुंच गए हैं। दऱअसल इस बार गंभीर का गुस्सा फूटा है एक रेस्तरां-बार के मालिक पर, जिन्होंने उनके नाम का मिस-यूज किया है।

दरअसल क्रिकेटर ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपना नाम इस्तेमाल करने पर एक रेस्तरां-बार के खिलाफ याचिका दायर की। गंभीर का कहना है कि वो शराब नहीं पीते और वो इस बात से आहत हैं कि एक रेस्तरां बार शराब बेचने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। इस बार का नाम है 'घुंघरू बार', जिसे गंभीर की शिकायत के बाद नोटिस भेजा गया है।

गंभीर के नाम पर ग्राहकों को ड्रिंक परोसी जा रही

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गंभीर ने कहा है कि हाल ही में उन्हें इस बात का पता चला कि उनके नाम पर ग्राहकों को ड्रिंक परोसी जा रही है। गंभीर के अनुसार उन्होंने पिछले साल इस बारे में पता चलने पर बार मालिक को अपना नाम न इस्तेमाल करने से जुड़ी कानूनी नोटिस भेजी थी लेकिन वो नहीं माना, जबकि उस वक्त उसने कहा था कि मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन उसने किया इसलिए इस बार वो कोर्ट गए हैं।

देश के लिए कमाई इज्जत हो रही है खराब

गंभीर की याचिका में लिखा है कि उनकी एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान है, उनके नाम से प्रतिष्ठा और सम्मान जुड़े हुए हैं जो उन्होंने देश के लिए हासिल किए हैं। गंभीर ने दावा किया है कि उनका नाम का इस्तेमाल करके रेस्तरां-बार मालिक ने उन्होंने अपूर्णनीय क्षति पहुंचाई है, उन्होंने देश के लिए इज्जत कमाई है और वो गलत तरीके से शराब के नाम पर उनका इस्तेमाल कर रहा है जो कि गलत है।

बार के मालिक का नाम भी गौतम गंभीर

आपको बता दें कि बार के मालिक का नाम भी गौतम गंभीर है और उसने दावा किया कि वह अपने नाम की टैग लाइन पर इस बार का संचालन कर रहा है ना कि क्रिकेटर के नाम पर। वो 'घुंघरू' और 'हवालात' नामक के रेस्तरां-बार पंजाबी बाग में चलाता है और वो अपने रेस्तरां-बार के साइनबोर्ड पर गौतम गंभीर द्वारा संचालित लिखता है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है, फिलहाल देखते हैं कि कोर्ट इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+