लंदन। एक बार फिर से भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चौंकाने वाला काम किया है, जी हां धोनी,भारत-बांग्लादेश के वॉर्म अप मैच के दौरान,साथी खिलाड़ियों को पानी बांटते हुए दिखे। धोनी के इस रूप को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के बेहतरीन कप्तानों की लिस्ट में शामिल महेंद्र सिंह धोनी, अपने टीम के खिलाड़ियों को, पानी पिला रहे हैं। धोनी का ये रंग देखकर उन लोगों की बातें एक बार फिर से सत्यापित हो गई, जो उन्हें डाऊन टू अर्थ कहते हैं।
धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई
मालूम हो कि धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई और ड्रिंक्स ब्रेक पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को पानी और एनर्जी ड्रिंक्स पिलाए, धोनी ने एक बार फिर से जता दिया कि उनके लिए कद नहीं टीम मायने रखती है, चाहे वो कैप्टन की सीट पर हों या ना हो, जाहिर है कि माही को यूं देखकर एक बार फिर से उनके चाहने वाले उनसे प्यार करने लगेंगे।
भारत ने बांग्लादेश को 240 रन से हराया
मालूम हो कि मौजूदा चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 240 रनों से करारी मात दे दी। दिनेश कार्तिक (94, रिटायर्ड आउट) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 80) के शानदार प्रदर्शन के दम पर 324 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद भारत ने उमेश यादव (16/3) और भुवनेश्वर कुमार (13/3) की धारदार गेंदबाजी के बल पर बांग्लादेश की पारी 23.5 ओवरों में 84 रनों पर समेट दी।
Most expensive drinks man ever! #MSDhoni #INDvBAN #CT17 #MSDhoniUniverse pic.twitter.com/99IUKCX9Av
— MS Dhoni Universe (@MSDhoniUniverse) May 30, 2017