Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDVSNZ : मैच के दौरान इस महिला ने दिखाया 'पांड्या आज करके आया क्या' का पोस्टर

नई दिल्ली। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरे अंतिम मैच 10 फरवरी को है और कॉफी विद करण टॉक शो में महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र बयानबाजी के बाद निलंबन झेलने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी दौरे पर टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यही नहीं, हार्दिक और क्रुणाल ने पहले टी-20 में शिरकत करके भारत की ओर से दो भाईयों के एक ही मैच में खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया था। लेकिन कॉफी विद करण का भूत हार्दिक का पीछा तब भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है जब वे मुश्किल समय से गुजरने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करके आगे बढ़ना चाह रहे हैं।

छा गई ये महिला दर्शक-

छा गई ये महिला दर्शक-

जी हां, लगता है क्रिकेट फैंस पांड्या को आसानी ने माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसा ही एक वाक्या भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में हुए दूसरे टी-20 मैच में देखने को मिला। भारत ने इस मैच को जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बराबरी कर ली थी। पांड्या बंधुओं ने इस मैच में भी एक साथ खेलकर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस मैच में जब भारत के पक्ष में सब-कुछ सही चल रहा था तभी सबकी निगाहें एक महिला दर्शक पर आकर थम गई।

मैदान में चारो खाने चित्त होकर गिरा यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, भारत दौरे के लिए हुआ था चयन

'पांड्या, आज करके आया क्या?'

दरअसल इस महिला दर्शक ने अपने हाथ में एक ऐसा बैनर लिया हुआ था जिसमें जो शब्द लिखे थे, उनको पढ़कर एक बार से पांड्या के विवादित बयान की यादें ताजा हो गई। महिला फैन ने जो बैनर लिया था वो हार्दिक पांड्या के लिए था जिस पर लिखा था- 'आज करके आया क्या?' बता दें कि यह पांड्या के उस बयान पर फब्ती कसी गई है जब करण जौहर के शो में पांड्या ने कहा था- 'आज मैं करके आया।'

पांड्या के साथ कुग्गेलेन भी निशाने पर-

भारत भले ही यह मैच जीत गया हो लेकिन इस महिला फैन के बैनर ने भी अपनी जगह खूब सुर्खिया बटोरी। एक यूजर ने तो इस मजाक-मजाक में इस महिला को भारत रत्न से सम्मानित करने तक की मांग की है। वैसे आपको बता दें कि उस दिन ईडन पार्क पर अकेले पांड्या ही लोगों के निशाने पर नहीं थे बल्कि कई लोगों ने मी टू जैसे अभियानों पर भी प्रदर्शन किए थे। ऐसा ही एक पोस्टर था- जागो न्यूजीलैंड क्रिकेट, #MeToo. यह पोस्टर कीवी खिलाड़ी कुग्गेलेन के लिए था जिन पर एक महिला के साथ रेप करके का आरोप लगा हुआ था। हालांकि अदालत ने उनको निर्दोष करार दिया था।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 10:50 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+