एशिया कप 2018 : सौरव गांगुली ने टीम में धोनी की जगह पर उठाया सवाल, कही बड़ी बात
नई दिल्ली। टीम इंडिया को जिस तरह से इंग्लैंड के दौरे पर हार का सामना करना पड़ा उसके बाद लगातार टीम में महेंद्र सिंह धोनी के स्थान को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है। इस बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी की टीम में जगह पर सवाल खड़ा किया है। दरअसल धोनी पिछले काफी समय से बल्ले से टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से टीम में उनकी जगह को लेकर लगातार सवाल खड़ा होता रहा है। हाल के एशिया कप की बात करें तो पहले मैच में धोनी शून्य पर आउट हो गए जबकि दूसरे मैच में धोनी की बल्लेबाजी की टीम को आवश्यकता नहीं पड़ी।

धोनी को बेहतर करना होगा अपना प्रदर्शन
धोनी की टीम में जगह और उनके प्रदर्शन को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी को टीम में अपनी जगह को बनाए रखने के लिए अपने खेल को बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा कि एशिया कप धोनी के लिए काफी अहम टूर्नामेंट है। वह महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने काफी रन भी बनाए हैं, लेकिन सिर्फ इसी वजह से उन्हें हमेशा टीम में जगह नहीं दी सकती है। हर किसी के लिए एक सीमा होती है, मै यह देखकर आश्चर्यचकित हूं कि रिषभ पंत को टीम में मौका नहीं दिया गया है।

पिछले मैचों में सही नहीं था प्रदर्शन
गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया लगातार अच्छा खेल दिखा रही है, लेकिन इसमे धोनी की बल्ले से भूमिका काफी कम रही है। लॉर्डस में दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 86 रन से हार का सामना करना पड़ा था, इसमे धोनी ने 59 गेंदों पर 37 रन बनाए थे और 31 डॉट गेंदें खेली थी, यही नहीं तीसरे वनडे में भी धोनी ने 66 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी। एशिया कप के पहले मैच में हॉगकॉग के खिलाफ धोनी शून्य पर आउट हो गए थे और दूसरे मैच में उन्हें बल्लेबाज करने के लिए नहीं आना पड़ा था।

और भी विकल्प मौजूद
गांगुली ने कहा कि धोनी को टीम में अपनी जगह को बनाए रखने के लिए अच्छा खेल दिखाना होगा, टीम के पास धोनी की जगह लेने के लिए कुछ विकल्प मौजूद हैं। रिषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाया है और वह टीम में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में पंत ने शानदार शतक और अर्धशतक लगाया था, जिसके बाद उनकी दावेदारी टीम में मजबूत हुई है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या आने वाले समय में धोनी के बल्ले से कुछ तेज रन निकलते हैं या फिर कुछ और आलोचन उनके खिलाफ खड़े होते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
इसे भी पढ़ें- Asia Cup 2018: बर्थ-डे ब्वॉय राशिद ने मचाया धमाल, साथी खिलाड़ी ने कहा जहांपनाह तुस्सी ग्रेट हो!