Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर खान संग प्रेम की बात पर पहली बार बोलीं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे

नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी जहीर खान इन दिनों शाहरूख खान की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' की अभिनेत्री सागरिका घोष घाटगे को डेट कर रहे हैं। ये बात इसलिए लोगों के दिमाग में आईं क्योंकि युवराज सिंह की शादी में दोनों ने साथ-साथ ही एंट्री की थी और पूरी शादी के दौरान दोनों अपने आप में ही खोए हुए दिखे थे।

जहीर और सागरिका क्रिकेट-बॉलीवुड के नए लव-बर्ड्स

जिसके बाद ये चर्चा गर्म हो गई कि जहीर और सागरिका क्रिकेट-बॉलीवुड के नए कॉकटेल-बर्ड्स हैं, इन गॉसिप पर अब अभिनेत्री की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। सागरिका ने कहा कि मैं बस इतना कहूंगी कि मैं अभी जैसी हूं वैसी ही खुश हूं। मैं किसी से भी अपने निजी संबधों के बारे में बात नहीं करती हूं और मीडिया से इसी बात की उम्मीद करती हूं कि वो भी मेरे पर्सनल रिश्तों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

मैं जहीर खान के खेल की बड़ी फैन

मैं जहीर खान के खेल की बड़ी फैन हूं और मुझे लगता है कि वो भी बतौर अभिनेत्री मेरे काम को पसंद करते हैं और मेरी आने वाली फिल्म 'इरादा' वो जरूर देखेंगे।

फिल्म 'इरादा' में अरशद वारसी और नसरूद्दीन शाह

गौरतलब है कि सागरिका फिल्म 'इरादा' में अरशद वारसी और नसरूद्दीन शाह के साथ काम कर रही है। वैसे इससे पहले जहीर खान का नाम जानी मानी मॉडल और अभिनेत्री ईशा शेरवानी के भी साथ जुड़ चुका है लेकिन जहीर ने कभी भी इस रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इस बार वो चुप नहीं रहेंगे, ऐसा उनके फैंस सोचते हैं, देखते हैं कि उनके फैंस कितने सही साबित होते हैं?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+