करुण नायर ने बताया किस खिलाड़ी की वजह से बदला क्रिकेट करियर, साबित हुआ टर्निंग प्वाइंट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से खेल जगत की गतिविधियों में अचानक लगे ब्रेक की वजह से ऐसा मालूम हो रहा है कि सबकुछ थम सा गया है। हालांकि खेल जगत की यह मशहूर हस्तियां इस गंभीर माहौल में भी सोशल मीडिया के जरिये अपने से जुड़े रहने और उनका मनोरंजन करने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर खिलाड़ी यह तो फैन्स से सोशल मीडिया के लाइव चैट कर रहे हैं या फिर अपने करियर के उन अहम पलों का खुलासा कर रहे हैं जिसके बारे में फैन्स अब तक अंजान थे। इस फेहरिस्त में भारत के लिये तिहरा शतक लगा चुके खिलाड़ी करुण नायर का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को अपने करियर के टर्निंग प्वाइंट के बारे में बताया।
और पढ़ें: अगर रद्द हुआ IPL 2020 तो भारतीय क्रिकेट को होंगे यह 3 बड़े नुकसान
कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट में खेलने वाला यह दिग्गज पिछले कुछ समय से टीम से बाहर है। लॉकडाउन के बीच करुण नायर ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक शो में हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने अपने करियर के टर्निंग प्वाइंट के बारे में खुलासा किया।
और पढ़ें: बहुत बिजी होने वाला है भारत के लिये 2021 का शेड्यूल, देखें कैसा है क्रिकेट कैलेंडर

इस खिलाड़ी की वजह से बदला क्रिकेट करियर
करुण नायर ने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और नेशनल क्रिकेट एकैडमी के मुखिया राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि अपने करियर में उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया वह सब इस दिग्गज खिलाड़ी की देन है। उन्होंने बताया कि कैसे राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अहम मौके दिये जिसकी वजह से वह अपने करियर में आगे बढ़ पाये।
चैट शो में बात करते हुए नायर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं आज जो क्रिकेटर बना हूं, उसमें उन्होंने (राहुल द्रविड़) ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए मुझे आईपीएल में मौके दिए। उन जैसे महान खिलाड़ी का मेरे जैसे घरेलू क्रिकेटर पर इतना भरोसा दिखाना, सचमुच काफी संतोषजनक था और मैंने खुद से कहा कि मैं भी आईपीएल में खेल सकता हूं।'

आईपीएल खेल पाने का भरोसा द्रविड़ ने दिया
भारत के लिये 6 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेल चुके करुण नायर ने अब तक आईपीएल के 2 सीजन में शिरकत की है जिसमें से एक बार वह दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) और एक बार राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते नजर आये। इन दोनों ही सीजन में राहुल द्रविड़ दोनों फ्रैचाइजी टीमों के साथ मेंटॉर के रूप में जुड़े थे। नायर ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हीं की वजह से मुझे आईपीएल खेल पाने का भरोसा मिला।
उन्होंने कहा, ‘मैं आईपीएल में खेल सकता हूं। यह काफी प्रेरणादायी था और उनके द्वारा मौका मिलने से मेरे आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई।'

द्रविड़ से मिली खेलने की प्रेरणा
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर दूसरे भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में नाबाद 303 रन बनाए थे। नायर ने द्रविड़ के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ही इस खिलाड़ी से प्रेरणा मिली।
नायर ने कहा, ‘जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, हमेशा उनसे प्रेरणा लेता था। वह भी मेरे ही राज्य से थे इसलिए हम हमेशा उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखने जाते थे, जब भी मौका मिलता था या फिर टीवी पर देखते थे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
