Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

करुण नायर ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी में है रोनाल्डो की परछाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी करुण नायर ने रिकॉर्ड बुक में उस वक्त अपना नाम दर्ज कराया जब 2016 में चेपक के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने का कारनामा करने वाले करुण नायर फिलहाल भारतीय टीम में वापसी करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच नायर ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुये साफ किया कि वह अपना हौंसला नहीं हारे हैं बल्कि वापसी के लिये दूसरे खेल के दिग्गज खिलाड़ियों के संघर्ष से प्रेरणा ले रहे हैं।

वीरेंदर सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी करुण नायर ने फुटबॉल के दिगग्ज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए कहा कि वह मैदान पर उसके बाहर किये गये कामों की नैतिकता और निरंतरता से प्रेरणा लेते हैं।

और पढ़ें: CSK के ड्रेसिंग रूम को लेकर डुप्लेसिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसे रहता है माहौल

रोनाल्डो के बारे में बात करते हुए नायर ने कहा, 'मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल होने के बाद से मैंने उनका अनुसरण किया। आप यह जानकर आश्चर्यचकित होंगे कि कोई व्यक्ति केवल सामान्य खिलाड़ी से दुनिया में सर्वश्रेष्ठ होने तक कैसे विकसित हो सकता है।उन्होंने वह सब कुछ कड़ी मेहनत से हासिल किया, जिसके वह हकदार हैं।'

एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए करुण नायर से पूछा गया कि उनके अनुसार किस भारतीय खिलाड़ी में रोनाल्डो की खूबी नजर आती है जिनके साथ उन्होंने ड्रेसिंग रूम साझा किया है।

और पढ़ें: Racism के मुद्दे पर ICC को उठाना होगा सख्त कदम, दोषियों पर लगे आजीवन बैन

इस सवाल के जवाब में नायर ने विराट कोहली का नाम लेते हुए कहा,' विराट कोहली ही वह खिलाड़ी हैं जो आपको ऐसा महसूस कराते हैं कि आप चाहते हैं कि वह जो कर रहे हैं लोग उसे फॉलो करें। वह बहुत सारी चीजें सही करते हैं। वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। अगर वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन गए हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने ज्यादातर चीजें सही की हैं और वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह क्रिकेटरों और सभी युवाओं के लिए एक ऐसी प्रेरणा हैं। यह देखने के लिए कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में जो किया वह आश्चर्यजनक है। उनका हर कोई पालन करना चाहता है और इससे प्रेरित होना चाहता है।'

Story first published: Monday, June 29, 2020, 13:10 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+