IND vs NZ: अनलकी टिम साउथी का खुलासा, बताया-सुपर ओवर में उन्हीं से क्यों कराई जाती है गेंदबाजी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में कीवी टीम एक बार फिर से उस स्थिति में जाकर मैच हार गई जहां पर जीत का निवाला लगभग उसके मुंह में था। टी20 प्रारूप में शुक्रवार को न्यूजीलैंड टीम ने छठी बार टाई का सामना किया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। हर बार की तरह सुपर ओवर में एक बार फिर कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोचक बात यह है कि 2012 के बाद से कीवी टीम जब कभी भी सुपर ओवर में पहुंची है हर बार गेंदबाजी का जिम्मा टिम साउथी को मिला और हर बार ही कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन की सुपर जीत पर कैफ-सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, सुपरओवर को लेकर जानें क्या बोले
न्यूजीलैंड ने अभी तक 7 सुपर ओवर खेल लिए हैं और वेलिंगटन में मिली हार उनकी सुपर ओवर में छठी हार रही है। यानी कि ये टीम सुपर ओवर में सिर्फ एक ही बार जीती है। वेलिंगटन में मिली हार के बाद जानें क्या बोले कप्तान टिम साउथी-
और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कैसा था शार्दुल ठाकुर का आखिरी ओवर, जिसने पलट दिया मैच

भारत हार गया था पर कीवी टीम ने दिया जीत का मौका
5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी बार सुपर ओवर में हारने वाली कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने कहा कि हम एक बार फिर उस जगह मैच हारे हैं जहां उनकी टीम जीत के बेहद करीब थी। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए टिम साउदी ने कहा कि भारत तो मैच हार चुका था लेकिन उनकी टीम ने भारत को मौका दिया जिसे विराट सेना ने दोनों हाथों से भुनाया और जीत हासिल की।
उन्होंने कहा, 'उस स्थिति से हारना बेहद दुखदायी है जहां से हम जीत हासिल कर सकते थे। हमने भारत को मौका दिया और उन्होंने इस पूरी तरह से भुनाया।'

टीम के लिये अनलकी साबित हो रही है सुपरओवर की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के लिये सुपर ओवर में टिम साउथी एक बार फिर से अनलकी साबित हुए और छठी बार सुपर ओवर फेंका है और 5 बार न्यू जीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। अपने खराब रिकॉर्ड को लेकर साउथी ने सफाई देते हुए कहा कि युवा गेंदबाजी आक्रमण होने के चलते उन्होंने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला।
साउदी ने कहा, 'हमारा गेंदबाजी आक्रमण युवा है। जब आप जीतते नहीं और विश्व स्तरीय बल्लेबाजी आक्रमण के सामने खेलते हो तो यह बहेद मुश्किल होता है। भारत जैसी टीम को अगर आप थोड़ा सा मौका देते हो तो वह इसे आपके लिए मुश्किल बना देते हैं।'

ऐसा सुपर ओवर में पहुंचा भारत
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे और कीवी टीम ने 9 विकेट खोकर 165 रन बनाये थे। आखिरी ओवर में मेजबान टीम को भारत को हराने के लिए 7 रन चाहिए थे। अर्धशतक लगा चुके टिम सेइफर्ट और अनुभवी रॉस टेलर दोनों क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में कीवी टीम ने 4 विकेट खोये और महज 6 रन ही बना सकी, जिसके चलते मैच का स्कोर बराबर रहा और सुपर ओवर में पहुंच गया जहां भारतीय टीम ने 5 गेंद में ही मैच को जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
