कोच रवि शास्त्री बोले- इस खिलाड़ी के ना खेलने से भारत को हुआ नुकसान
नई दिल्ली। लाॅकडाउन के दाैरान सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए कई किस्सों को उजागर कर रहे हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने करियर से जुड़े दिलचस्प तथ्य फैंस के साथ साझा कर रहा है तो कोई फैंस को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए अपील कर रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खाली समय पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक बड़ी बात कही है। उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया जिसके टेस्ट ना खेलने से भारत को नुकसान हुआ है।

शेयर की पुरानी फोटो
दरअसल, शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी के दिग्गज बल्लेबाज अमोल मजूमदार की फोटो निकली है। शास्त्री ने शुक्रवार को मजमूदार के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की है और लिखा है कि मजूमदार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट न खेलना भारत का नुकसान था।

कही ये बात
शास्त्री ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''रणजी ट्रॉफी के दिग्गज खिलाड़ी के साथ एक फोटो-अमूल मजूमदार। मेरा अंतिम सीजन उनका पहला सीजन था। मुझे अभी भी लगता है कि मजूमदार का टेस्ट क्रिकेट न खेलना भारत का नुकसान था।''
मोहम्मद शमी ने उठाई जिम्मेदारी, घर लौट रहे मजदूरों की मदद के लिए आए आगे

राजस्थान राॅयल्स के कोच हैं मजूमदार
बता दें कि मजूमदार का घरेलू क्रिकेट का सफर शानदार रहा है। 20 साल के अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 11,000 रन बनाए हैं जिसमें 30 शतक शामिल हैं। उन्हें बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और लंकाशायर तथा यॉर्कशर के माध्यम से ग्रेट ब्रिटेन से भी कोचिंग सर्टिफिकेट मिले हुए हैं। पिछले साल जब दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर आई थी तब मजूमदार को मेहमान टीम ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था। इसके अलावा वह नीदरलैंड्स के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं और अब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के भी बल्लेबाजी कोच हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
