For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: कैटरीना कैफ ने क्रिकेट खेलते हुए अनुष्का-विराट से की अपने लिए खास सिफारिश

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 23 जनवरी को पहला वनडे मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विराट कोहली और टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी न्यूजीलैंड पहुंच चुकी हैं। विश्व कप भी नजदीक आ रहा है और ऐसे में भारत में क्रिकेट का खुमार सर चढ़कर बोलने लगा है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे अछूता रह सकता है। ऐसे ही एक मामले में 'बल्लेबाज' कैटरीना कैफ को सीधे फिल्म के सेट से ही क्रिकेट खेलते हुए देखा गया। तो ऐसे में अगर आपने कभी कैटरीना को कभी क्रिकेट खेलते हुए नहीं देखा तो यहां देख सकते हैं।

'भारत' के सेट पर कैटरीना की बल्लेबाजी

'भारत' के सेट पर कैटरीना की बल्लेबाजी

यह वाक्या है 'भारत' फिल्म के सेट का। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य लीड वाली इस फिल्म के सेट पर जमकर क्रिकेट खेला गया। ऐसे ही क्रिकेट खेलते हुए कैटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी को-स्टार और भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है

INDvNZ, 1st ODI, Preview: दमदार न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

कैटरीना की दमदार बल्लेबाजी का वीडियो-

'पैकअप के बाद भारत के सेट पर, वर्ल्ड कप करीब है। अनुष्का शर्मा उम्मीद करती हूं कि टीम के कप्तान से तुम मेरी पैरवी करोगी। मेरी स्विंग में कुछ सुधार की जरूरत है। लेकिन कुल मिलाकर मैं खराब ऑलराउंडर नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने 'अपना टाइम आएगा' के हैशटैग के साथ बात को खत्म कर दिया। कैटरीना ने इस वीडियो को लगभग 4 घंटे पहले अपलोड किया है और इसको अब तक साढ़े 15 लाख लोगों के लाइक मिल चुके हैं।

सलमान भी बल्ला भांजते दिखाई दिए-

बता दें कि कैटरीना और अनुष्का शर्मा कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'जीरो' भी आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इससे पहले दोनों जब तक है जान नामक फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके साथ मेल मेन लीड में शाहरूख खान थे। वहीं, अनुष्का फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लेकर पति विराट के साथ न्यूजीलैंड में शानदार समय बिता रही हैं। हाल ही में विराट का एक बयान भी सुर्खियों में चल रहा है जिसमें उन्होंने परिवार को क्रिकेट से बड़ा बताया है।

Story first published: Tuesday, January 22, 2019, 16:42 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+