For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने किसको बताया भारतीय क्रिकेट की नई खोज?

कोहली ने प्रेस मीट में कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिहाज से भारत के लिए यह श्रृंखला बहुत शानदार रही और केदार जाधव हमारे लिए नई खोज हैं।

कोलकाता वनडे। भारत के मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डन में भले ही भारतीय शेर हार गए लेकिन कोहली की सेना ने एकदिवसीय सीरीज पर जरूर कब्जा कर लिया। अगर पूरी सीरीज पर गौर फरमाया जाए तो इन तीन मैचों में भारत को क्रिकेट के नायाब हीरो मिले हैं, जिनके चलते टीम इंडिया का भविष्य सुरक्षित हाथों में कहा जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट की नई खोज हैं जाधव

इस बात से कप्तान कोहली ने भी इंकार नहीं किया, मैच हारने और सीरीज जीतने के बाद कोहली ने प्रेस मीट में कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिहाज से भारत के लिए यह श्रृंखला बहुत शानदार रही और केदार जाधव हमारे लिए नई खोज हैं। पहले पुणे और उसके बाद आज कोलकाता में जाधव ने जिस तरह गेम खेला है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। पिछले एक साल के दौरान उन्हें ज्यादा मैच तो खेलने को नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली है। इससे धोनी और युवराज सिंह को क्रम में ऊपर आकर स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी मिली है।

पांड्या भी शानदार हरफनमौला खिलाड़ी बनकर उभरे

कोहली ने धोनी के खोज हार्दिक पांड्या की भी प्रशंसा की, कोहली ने कहा कि आज जब हम 173 रन पर पांच विकेट खो चुके थे, तब दो युवा बल्लेबाजों ने बागडोर संभाली और जीत के लगभग करीब तक पहुंचा दिया था। पांड्या भी शानदार हरफनमौला खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले यह एक अच्छी सीरीज साबित हुई है।

मैन ऑफ द सीरीज भारतीय युवा बल्लेबाज केदार जाधव

गौरतलब है कि धोनी के अचानक कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद भारतीय टीम के पूर्णकालिक कप्तान चुने गए विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द सीरीज चुने गए भारतीय युवा बल्लेबाज केदार जाधव भारतीय बल्लेबाजी का नया सितारा बनकर उभरे। कोलकाता वन डे में इंंग्लैंड से मिले 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम जाधव (90) की जुझारू पारी के बावजूद नौ विकेट खोकर 316 रन ही बना सकी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+