पुणे के केदार जाधव बने मैच के रीयल हीरो, जीत के बाद घर भेजी ट्रॉफी

पुणे। इंडिया-इंग्लैंड मैच के हीरो केदार जाधव ने अपनी मैन ऑफ द मैच ट्राफी अपने फैमिली मेंबर्स को समर्पित की। परिवार के सदस्यों ने उनकी ट्राफी के साथ फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। केदार के पिता ने बताया कि, उन्होंने घर पर सेलिब्रेशन का आयोजन किया है लेकिन केदार उसमें शामिल नहीं हो रहे हैं।

पूरा घर इस समय अपने घर के चिराग की कामयाबी से रौशन हैं, उनके पिता की आंखें तो खुशी और गर्व से बार छलछला जा रही हैं तो वहीं जाधव की मां और पत्नी के मुंह से तो खुशी के मारे शब्द ही नहीं निकल रहे।

भारत ने अंग्रेजों को किया चारों खाने चित्त

गौरतलब है कि भारत रविवार को इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा। विराट कोहली ने 105 गेंदों में 122 रनों और केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की।

अपने करियर का दूसरा शतक

जाधव ने पुणे वनडे में अपने करियर का दूसरा शतक लगाया, जिसके साथ ही भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। जाधव ने 65 गेंदें खेलकर अपना शतक पूरा किया।

Story first published: Monday, January 16, 2017, 11:51 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+