Happy Birthday Suresh Raina: 33 के हुए सुरेश रैना, क्रिकेट जगत ने मजेदार अंदाज में दी बधाई
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना आज (27 नवंबर) अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय टीम के लिये कई अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले सुरेश रैना को तेजी से रन बनाने और लंबे शॉट मारने के लिये जाना जाता है। टी20 प्रारूप उनका पसंदीदा खेल है जिसके चलते उन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है। सुरेश रैना के जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गज अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।
और पढ़ें: NZ vs ENG: हैमिल्टन टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा दोहरा झटका, बाहर हुये 2 खिलाड़ी
|
कैफ ने कहा जश्न मनाते रहो धमाल मचाते रहो
उनके जन्मदिन के मौके पर मोहम्मद कैफ ने सुरेश रैना को बधाई देते हुए कहा,'आपके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनायें, आशा है आप ऐसे ही कठिन परिश्रम जारी रखेंगे और दुनिया भर के फैंस के जश्न मनाने का मौका देते रहेंगे।'
|
चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया विस्फोटक पारी का वीडियो
आईपीएल में सुरेश रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 87 रनों की पारी खेलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सुरेश रैना ने कहा 27/11 को शुरू करने के लिये यह असली प्रथा है, रैना को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।
|
लक्ष्मण ने रैना के साथ शेयर की तस्वीर
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने जन्मदिन के मौके पर सुरेश रैना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि यह साल आपके लिये प्यार, खुशी और सम्मान से भरा रहे।
|
हरभजन ने टाइटैनिक पोज में दी बधाई
टर्बनेटर के नाम से मशहूर दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने सुरेश रैना को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,' भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, आईपीएल के आगामी सीजन में तुम्हारी बल्लेबाजी के गर्जने का इंतजार है, मिस्टर आईपीएल को ढेर सारा प्यार।'
|
आईसीसी ने भी दी बधाई
आईसीसी ने भी इस मौके पर सुरेश रैना को बधाई देते हुए लिखा कि क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन हैं।

5 साल से भारत के लिये नहीं खेला टेस्ट
गौरतलब है कि सुरेश रैना दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 और वनडे विश्व कप में शतक लगाने का कारनामा किया है। रैना ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था जबकि टेस्ट प्रारूप में डेब्यू के लिये 5 साल का इंतजार करना पड़ा था, वह 2010 में श्रीलंका के खिलाफ ही मैदान पर उतरे थे और पहले ही मैच में रैना ने शतक लगाया था।
आपको बता दें कि सुरेश रैना काफी समय से खराब फॉर्म के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। सुरेश रैना ने भारत के लिये अपना आखिरी वनडे मैच 17 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें सिर्फ 1 रन ही बना सके थे। वहीं टी20 प्रारूप में भी 8 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरे थे, हालांकि इस मैच में उनके पास बल्लेबाजी का मौका नहीं आया था। जबकि टेस्ट प्रारूप की बात करें तो वह आखिरी बार 6 जनवरी 2015 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरे जहां बिना रन बनाये वापस मैदान पर उतरे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
