For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन स्टोक्स की कप्तानी से खुश नहीं केविन पीटरसन, चाहते थे इस खिलाड़ी को बनाना

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच करीब 117 दिनों बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है, जिसके तहत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमें आज साउथैम्पटन के मैदान पर एक-दूसरे का सामना करती नजर आ रही हैं। इंग्लैंड टीम के लिये इस मैच में नियमित कप्तान जो रूट की जगह बेन स्टोक्स ने टीम के कमान संभाली है। वहीं उनकी कप्तानी को लेकर केविन पीटरसन ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर आपत्ति जताई है। पीटरसन का मानना है कि नियमित कप्तान की गैर मौजूदगी में बेन स्टोक्स के बजाय जोस बटलर को टीम की कमान देनी चाहिये थी।

और पढ़ें: फाफ डुप्लेसिस का खुलासा, बताया- जसप्रीत बुमराह और आर्चर में क्या है समानता

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन इंग्लिश टीम ने 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बनें हैं जिसके चलते वह इस मैच में अनुपल्बध हैं। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शानदार फॉर्म में चल रहे बेन स्टोक्स को कमान सौंप दी है।

और पढ़ें: ENG vs WI Test: टॉस के दौरान ही ICC का नियम भूले जेसन होल्डर, कर बैठे बड़ी गलती

बेन स्टोक्स के कप्तान बनने पर पीटरसन को आपत्ति

बेन स्टोक्स के कप्तान बनने पर पीटरसन को आपत्ति

वहीं केविन पीटरसन ने बेन स्टोक्स के कप्तान बनने पर आपत्ति जताई और कहा कि मेरा बस चलता तो मैं कभी जो रूट की जगह उन्हें कप्तान चुनता।

उन्होंने कहा,'जो रूट की जगह मैं बेन स्टोक्स को कार्यवाहक कप्तान नहीं चुनता। मैं जोस बटलर को चुनता। स्टोक्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसके बारे में मैं पहले चर्चा कर चुका हूं। वह दर्शकों को पसंद करते हैं। वह परिस्थितियों में खुद को साबित करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके अंदर काफी ऊर्जा है।'

शानदार फॉर्म में हैं बेन स्टोक्स

शानदार फॉर्म में हैं बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने पिछले कुछ महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिये खेल के हर प्रारूप में खुद को मैच विनर साबित किया है। 2019 विश्व कप और एशेज सीरीज में उनके प्रदर्शन की बदौलत 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम योगदान दिया। उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए इंग्लैंड बोर्ड ने जो रूट की गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स को टीम की कमान सौंप दी।

उन्होंने कहा,'यह परिस्थिति चुनौतीपूर्ण होगी। लेकिन ऊर्जा नहीं होगी। यह कुछ ऐसा है जो खिलाड़ियों को खुद के लिए उत्पन्न करना होगा। वह टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी हैं। क्या सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हमेशा कप्तान के रूप में सबसे अच्छा विकल्प होता है? मुझे यकीन नहीं है।'

बदले हुए नियमों के साथ खेल रही हैं टीमें

बदले हुए नियमों के साथ खेल रही हैं टीमें

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते आईसीसी ने नियमों में बदलाव करते हुए पहले से सख्त कानून के बीच क्रिकेट खेलने की इजाजत दी है। इसके अनुसार खिलाड़ियों को मैच के दौरान भी सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होगा, विकेट गिरने या शतक लगाने के बाद जश्न मनाते हुए साथी खिलाड़ियों से दूरी बनाये रखना जरूरी होगा। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों को हाथ नहीं मिलाना है। गेंदबाज बॉल को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते बस पसीने का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा आईसीसी ने सभी टीमों को कोरोना वायरस रिप्लेसमेंट का विकल्प दिया है। मतलब अगर टेस्ट मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को कोरोना वायरस के लक्षण होते हैं तो उसकी जगह टीम दूसरा खिलाड़ी मैदान में उतार सकेगी। ये नियम सिर्फ टेस्ट मैच के लिए है।

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 14:12 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+