IPL ओपनिंग मैच को बाम्बेकोर्ट की हरी झंडी लेकिन
मुंबई। आईपीएल 9 का दंगल 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है लेकिन अभी भी इसके आयोजन को लेकर कोर्ट और महाराष्ट्र सरकार के बीच में तना-तनी जारी है। फिलहाल बाम्बे हाईकोर्ट ने गुरूवार को इस आयोजन के ओपनिंग मैच को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि उद्घाटन मैच मुंबई इंडियंस और पुणे सुपर जाएंट्स टीमों के बीच खेला जायेगा।
लेकिन कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वानखेड़े स्टेडियम( जहां ओपनिंग मैच होगा) को जो पानी मुहैया कराया जा रहा है क्या वो पीने वाला है या नहीं।न्यायमूर्ति वी.एम. कानाडे और न्यायमूर्ति एम.एस कार्निक की खंडपीठ ने कहा है कि जब तक यह साफ नहीं हो जाता, तब तक मैचों पर रोक नहीं लगाई जा सकती।
गौरतलब है कि सूखे की मार सह रहे महाराष्ट्र में आईपीएल ना कराये जाने के लिए कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है क्योंकि याचिका मे बोला गया है कि इससे मैदान पर पानी की बर्बादी होगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर इन तीन शहरों में आईपीएल के 20 मैच खेले जायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
