For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कैसे हर साल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा सकता है मैच, केविन पीटरसन ने सुझाया अनोखा रास्ता

नई दिल्ली। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेले गये पहले मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके कुछ देर बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दोनों टीमों के बीच हर साल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भिड़ने का अनोखा तरीका सुझाया है। विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम ने पहली बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की है, जबकि भारत ने पाकिस्तान को 12 बार मात दी है। दुबई में खेले गये इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और टीम सिर्फ 151 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी।

जवाब में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भारतीय गेंदबाजों को चारों खाने चित्त कर दिया और बिना कोई विकेट खोये इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैच के बाद केविन पीटरसन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने चाहिये और इसके लिये दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल सकती है।

और पढ़ें: AFG vs SCT: अफगानिस्तान ने खड़ा किया T20 WC 2021 का सबसे बड़ा स्कोर, जमकर बरसे रहमनुल्लाह-जादरान

केविन पीटरसन ने यह सुझाव तब दिया है जब रविवार को खेले गये भारत-पाकिस्तान के मैच ने व्यूअरशिप में रिकॉर्ड तोड़ा और एक बिलियन लोगों से ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड दर्ज किया। पीटरसन ने आगे बात करते हुए कहा कि सीरीज जीतने वाली टीम को 15 मिलियन यूएस डॉलर का ईनाम दिया जाना चाहिये।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,'आइडिया- भारत को हर साल एक न्यूट्रल वेन्यू पर 5 दिन के अंदर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी चाहिये। दोनों टीमों के पास 15 खिलाड़ी और मैच जीतने वाली टीम के लिये 15 मिलियन यूएस डॉलर का ईनाम। शहर, देश और प्रसारणकर्ता उस एक हफ्ते की मेजबानी के लिये हर साल लंबी लाइन लगाते नजर आयेंगे।'

और पढ़ें: मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे सचिन-लक्ष्मण-पठान समेत कई खिलाड़ी, ऑनलाइन निशाना साधने वालों को लताड़ा

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ आईसीसी और महाद्वीपीय (एशिया कप) टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के साथ भिड़ती नजर आती हैं। आखिरी बार जब दोनों टीमों का सामना द्विपक्षीय सीरीज में हुआ थो तो वो दिसंबर 2012 में था जब पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ 3 वनडे और 2 टी20 मैचों के लिये दौरा किया था।

आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में यह पहली बार है जब भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, संयोग से यह पहला ही मौका है जब पाकिस्तान की टीम ने भी पहली बार टी20 मैच में कोई जीत हासिल की। भारतीय टीम को अब अपने मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करना है जिसका आयोजन दुबई के ही मैदान पर 31 अक्टूबर को खेला जायेगा, जबकि पाकिस्तान की टीम मंगलवार (26 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला जायेगा।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 22:16 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+