For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'भारत में कोरोना के बीच IPL जारी रखने का फैसला बिल्कुल सही', केविन पीटरसन ने किया BCCI का समर्थन

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप क्रिकेट प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भी देखने को मिला जहां पर खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स के बीच संक्रमण फैलने के मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई को इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित करना पड़ा। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बीसीसीआई के इस फैसले की कई पूर्व क्रिकेटरों ने सराहना की तो वहीं पर कई खिलाड़ियों का मानना था कि भारत में जिस तरह से हालात थे और लोग कोरोना के चलते जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, उसे देखते हुए आईपीएल को जारी रखना ही गलत था।

हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इस मामले पर बीसीसीआई का समर्थन किया है और कहा कि ऐसे मुश्किल हालात में भारत में आईपीएल को जारी रखने का फैसला एकदम सही था। कुछ घंटों के लिये ही सही पर इस टी20 लीग के जरिये लोगों को मनोरंजन मिल रहा था और उन्हें एक रूटीन दे रहा था।

और पढ़ें: सौरव, सचिन या अजहरुद्दीन, वेंकटेश प्रसाद ने बताया कौन था बेस्ट कप्तान

पीटरसन ने 'बेटवे' के लिए लिखे अपने एक आर्टिकल में कहा, 'मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो भारत की इस बात के लिये आलोचना कर रहे हैं कि कोरोना के चलते जहां देश में लोगों की बुरी हालत थी तो वहां पर आईपीएल को क्यों जारी रखा गया। मेरा मानना है कि टूर्नामेंट को जारी रखना भारत के लिये एक सकारात्मक चीज थी। देश में स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन हर दिन 4-6 घंटे का मनोरंजन देना सकारात्मक चीज है। हम शो बनाकर पूरे भारत के लिये अपना काम कर रहे थे, उन्हें राहत देने की कोशिश कर रहे थे। मुझे लगता है कि हर एक खिलाड़ी जो पैकेज दे रहा वह लाजवाब था, भले विकेट थोड़ी धीमी थी लेकिन क्रिकेट मजेदार था।'

पीटरसन ने आगे बात करते हुए कहा कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिये कि खिलाड़ी और प्रसारणकर्ता भी इंसान हैं और उन्हें भी भारत में घटने वाली चीजें नजर आ रही थी लेकिन उनकी बस यही कोशिश और इच्छा थी कि वो किसी भी तरीके से मदद कर सकें और यही कारण था कि वो शो को जारी रखना चाहते थे।

और पढ़ें: तो प्रदर्शन नहीं वजन है पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में जगह न देने की वजह, BCCI ने दी कम करने की सलाह

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कई पॉजिटिव केस सामने आने के बाद बीसीसीआई के पास बेहद कम विकल्प बचे थे जिसके चलते उसे टूर्नामेंट को बीच में रोककर खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी पड़ी। अब यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप से पहले किसी विंडो में कराया जा सकता है।

Story first published: Saturday, May 8, 2021, 22:53 [IST]
Other articles published on May 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+