For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट की इस तस्वीर पर केविन पीटरसन ने किया ट्रोल तो कोहली ने भी दिया करारा जवाब

Virat Kohli trolled by Kevin Pietersen, kohli replies with a hilarious comment | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली और केविन पीटरसन कभी एक दूसरे के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की ओर से खेलते थे। अब पीटरसन इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद भी दोनों खिलाड़ी में दोस्ती अब तक रही, लेकिन शायद केवल अब तक ही। क्योंकि दोनों की दोस्ती के बीच में विराट कोहली की एक फोटो दीवार की तरह से आ खड़ी हुई है। यह फोटो और कोई नहीं बल्कि विराट के द्वारा अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर डाली गई ताजा फोटो है।

इस फोटो पर ट्रोल हुए कोहली-

विराट ने काला चश्मा पहनकर बैठे हुए यह फोटो पोस्ट की थी। हाल ही में आईसीसी के सभी मुख्य व्यक्तिगत अवार्ड जीतने वाले विराट आजकल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने आईसीसी वनडे, टेस्ट, और क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किए। ऐसा करने वाले वे इतिहास में पहले व्यक्ति हैं। कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड में खेल रही टीम इंडिया ने पहला वनडे मैच भी जीत लिया है। यह मैच बुधवार को हुआ था और उसके एक दिन बाद कोहली ने अपनी एक फोटो ट्वीटर पर पोस्ट की। कोहली ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'धूप में बैठे हुए'।

पीटरसन ने कर दिया ट्रोल-

कोहली की इस फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए केविन पीटरसन ने कहा- 'आप छाया में ज्यादा दिख रहे हो भाई'। उसके बाद पीटरसन ने अट्टाहस लगाने का सिंबल बनाया।

जब घुटनों पर झुककर अपने क्यूट फैन से बात करने लगे विराट, तस्वीर हुई वायरल

कोहली ने दिया पीटरसन को जवाब-

इसके बाद कोहली ने केविन पीटरसन के कमेंट का जबाव देते हुए कहा कि आपको मेरी पोस्ट सही से पढ़नी चाहिए। मेरा चेहरा अभी भी धूप में हैं। इस दौरान कोहली ने पीटरसन का ध्यान अपनी उस पोस्ट के कैप्शन की तरफ भी करवाया जिसमें उन्होंने काला चश्मा पहने हुए इमोजी बनाई हुई है।

'आई लव यू'

उसके बाद केविन पीटरसन ने भी इस मजाक को मजाक की तरह से लेते हुए कोहली को आई लव यू बोला। बता दें कि कोहली को न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी के दो वनडे मैचों में आराम दिया गया है। इसके साथ ही उनको टी20 मैचों के लिए भी आराम दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कोहली पर पिछले कुछ समय से काफी वर्कलोड रहा है।

Story first published: Thursday, January 24, 2019, 16:44 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+