
न्यूजीलैंड की सड़क पर विराट को मिली नन्ही फैन
विराट और अनुष्का की न्यूजीलैंड में कुछ ऐसी ही मुलाकात अपनी एक नन्ही फैन से हो गई। इतना ही नहीं विराट ने अपनी इस फैन से बात करने के लिए खुद को नीचे झुका लिया था। जबकि अनुष्का इस दौरान सड़क पर साइड में खड़ी थी। इस फोटों में विराट के हाथों में कुछ खाना-वगैरह भी देखा जा सकता है। ये जोड़ा ब्लैक आउटफिट में था।
विश्व कप 2019 : धोनी के इस 'खास दोस्त' ने बताया क्यों नंबर-4 माही के लिए है खास
|
अनुष्का-विराट एक साथ
इससे पहले अनुष्का ने न्यूजीलैंड में अपनी एक और फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'न्यूजीलैंड में किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है।' बता दें जब यह जोड़ा न्यूजीलैंड पहुंचा था तो एयरपोर्ट पर फैंस ने इनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। भारतीय टीम यहां पर 23 जनवरी को पहला मैच नेपियर में खेल चुकी है जबकि भारत को अभी चार और मैच खेलने है। इसके अलावा टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 10 फरवरी तक रहेगी।

विराट बता चुके हैं परिवार की अहमियत-
आपको बता दें कि कोहली अपने परिवार की अहमियत के बारे में बात करते हुए कह चुके हैं कि परिवार उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता में होगा। कोहली ने कहा था, 'उसमें मैं, अनुष्का और बाकी की फैमली शामिल है। निश्चित तौर पर क्रिकेट हमारे जीवन का एक हिस्सा रहेगा लेकिन मुझे लगता है परिवार हमेशा आपकी प्राथमिकता रहना चाहिए क्योंकि जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है। क्रिकेट जिंदगी का एक भाग है लेकिन जिंदगी से बड़ा कुछ नहीं होना चाहिए।' भारत का अगला मैच 26 जनवरी को होगा।


Click it and Unblock the Notifications
