खलील अहमद और धोनी की यह तस्वीर हो रही है वायरल, क्या है इसकी कहानी
नई दिल्ली। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां भी जाते हैं वहीं से सुर्खियां बननी शुरू हो जाती हैं। धोनी ने हाल में ही भारत के युवा पेसल खलील अहमद के साथ फोटो शेयर किया है। यह फोटो इंटरनेट पर छाया हुआ है। बता दें कि धोनी फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं और इसका कारण उनकी हैम्सिट्रंग मसल्स है। इसके चलते धोनी को तीसरे और चौथे वनडे से बाहर बैठना पड़ा। जबकि खलील अहमद की चौथे वनडे मैच में वापसी हुई। उनको मोहम्मद शमी की जगह पर टीम में स्थान दिया गया।

धोनी हुए थे हाल ही में खलील से नाराज
जैसे ही खलील ने धोनी के साथ फोटो ली उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया। ट्वीटर पर ये फोटो पोस्ट करते हुए खलील ने कहा कि माही भाई के जैसा कोई नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में धोनी ने खलील के ऊपर काफी गुस्सा किया था। जब ऑस्ट्रेलिया में हुई एक दिवसीय सीरीज के दौरान ड्रिंक ब्रेक के दौरान खलील पिच पर चलने लगे थे। तभी उस समय बल्लेबाजी कर रहे धोनी ने इस नवोदित खिलाड़ी को जमकर लताड़ लगाई थी।
पुलिस की यातना से बचने के लिए कबूली थी स्पॉट फिक्सिंग की बात : श्रीसंत
|
इंटरनेट पर छाई ये 'बंधुता'
ऐसे में 31 जनवरी को धोनी और खलील मैदान पर एक साथ थे जहां उन्होंने आपस में हंसी मजाक करते हुए कुछ समय साथ ही बिताया। इस फोटों में धोनी खलील को फूलों का गुलदस्ता देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी फोटों में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि खलील का चौथे मैच में खेलना कुछ खास नहीं साबित हुआ क्योंकि भारतीय बल्लेबाजों ने केवल 92 रनों के स्कोर पर आउट होकर गेंदबाजों के करने के लिए कुछ खास छोड़ा ही नहीं था।

न्यूजीलैंड में खलील के पास सुनहरा मौका-
भारत यह मैच 8 विकेट से हारा। हैमिल्टन में हुए इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय बल्लेबाजों पर कहर ढाते हुए 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे। जबकि कोलिन डि ग्रैडहोम ने भी बढ़िया गेंदबाजी का मुजायरा करते हुए 3 विकेट लिए थे। इसी के साथ यह सीरीज अब भारत के पक्ष में 3-0 की जगह पर 3-1 हो चुकी है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 3 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। इसके बाद भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
