
युवराज ने दी रिटायरमेंट पार्टी
युवराज अब संन्यास ले चुके हैं और यह खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिताता हुआ देखा जा सकता है। इसी बीच युवराज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसा पहली बार नहीं है जब युवराज सोशल मीडिया पर छाए हो लेकिन इस फोटो में ऐसा कुछ खास है कि इसकी चर्चाएं काफी ज्यादा हो रही हैं। यह तस्वीर युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी की है जो उन्होंने शनिवार 29 जून को दी थी। पार्टी में उनके परिवार, दोस्तों के साथ ही बॉलीवुड कलाकार और उद्योगपति भी शामिल हुए लेकिन एक खास मेहमान पर आकर सबकी नजर रुक गई।

किम शर्मा भी आईं पार्टी में
यह मेहमान थीं बॉलीवुड की अभिनेत्री किम शर्मा। ये वही किम शर्मा हैं जिनके साथ युवराज के अफेयर की चर्चे गॉसिप गलियारों में खूब उड़ते थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आई थी और बाद में युवराज भी हेजल कीच के साथ परिणय सूत्र में बंधकर जीवन में आगे बढ़ गए थे। लेकिन इस पार्टी में किम शर्मा ना केवल हेजल के साथ काफी सहज नजर आईं बल्कि उन्होंने युवराज और उनकी पत्नी के साथ फोटो भी खिंचावाई जो वायरल हो रही हैं।

फोटो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फोटो में बीच में युवराज सिंह दिखाई दे रहे हैं। जबकि उनके दाए तरफ उनकी पत्नी हेजल कीच और बाए तरफ उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड किम शर्मा नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप होने के बाद भी युवराज और किम आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब युवराज ने संन्यास का फैसला लिया था तो किम ने भी उनको ट्विटर पर बधाई देते हुए ट्वीट किया था।
टीम में नहीं होने के बावजूद जडेजा ने टीम को दिलाई पहली सफलता, देखें VIDEO


Click it and Unblock the Notifications
