IND vs NZ: क्या भारत को मिल गया है दूसरा धोनी, चहल टीवी पर उठा बड़ा सवाल
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने ऑकलैंड के मैदान पर 5 मैचों की टी20 सीरीज का विजयी आगाज किया है। न्यूजीलैंड की ओर से दिये गये 203 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 19 ओवर में हासिल कर कीवी टीम को 6 विकेट से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के लिये इस मैच के हीरो रहे श्रेयस अय्यर जिन्होंने 29 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाये। उनकी इस पारी के लिये मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
और पढ़ें: IND vs NZ: टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, ऑकलैंड में बना बड़ा रिकॉर्ड
मैच के बाद टीम के चुलबुले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के टॉक शो चहल टीवी में श्रेयस अय्यर ने इंटरव्यू दिया और अपनी इस पारी को लेकर बात की। इस दौरान जिस तरह से उन्होंने छक्का मारकर मैच को फिनिश किया तो टीम को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।
और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को रौंद भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

मैच फिनिश करने के पीछे किसकी संगत का असर
युजवेंद्र चहल ने श्रेयस अय्यर का स्वागत करते हुए पूछा कि आज जिस तरह से आपने मैच खत्म किया यह मेरी संगत का असर है यह आप ऐसे ही खेलते हैं।
अय्यर ने जवाब देते हुए कहा कि बेशक यह आपकी ही संगत का असर है। टीम में जिस तरह से आप हमारा मनोरंजन करते हैं उससे हमें स्ट्रेस ही नहीं महसूस होता और हमें लगता ही नहीं कि हम कहीं बाहर मैच खेलने जा रहे हैं। आप ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहा कीजिये ताकि हम ऐसे ही पारियां खेलते रहे।

मैदान पर पहुंचे तो कितना था दबाव
चहल ने श्रेयस अय्यर से मैदान पर उनकी मैच फिनिशिंग पारी का राज पूछते हुए कहा कि केएल राहुल और विराट कोहली के आउट होने के बाद जब आप मैदान पर पहुंचे तो आपके दिमाग में क्या चल रहा था।
इसके जवाब में अय्यर ने कहा, 'जब मैं मैदान पर पहुंचा तो मुझे लगा कि हमें एक साझेदारी की जरुरत है। मैदान भी बहुत छोटा था, इसलिये जरूरी था कि हम मैच को आखिरी ओवर तक लेकर जाएं। और यहां ऐसा सुनने में आया है कि 4 ओवर में 50 रन भी चेज हो सकता है। हम लोगों ने यही सोचा था कि ओवर में एक बाउंड्री आ जाए तो उसके बाद बॉलर अपने आप प्रेशर में आ जाएंगे। जितना स्ट्राइक रोटेट करें और लूज डिलीवरी में एक चौका आ जाए तो बहुत ही अच्छा है।'

एमएस धोनी के अंदाज में पारी खत्म करने पर कैसा लगा
चहल ने महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में पारी खत्म करने की बात करते हुए पूछा कि क्या यह उनके करियर की बेस्ट पारी है।
इसके जवाब में श्रेयस अय्यर ने कहा, 'बहुत ही अच्छा लगता है, जब आप मैच फिनिश करते हैं। इसकी फीलिंग ही एक अलग-सी है। और जब आप सिक्स मारकर मैच फिनिश करते हो तो वो अलग ही लेवल का फिलिंग है। मुझे यही अच्छा लगता है कि जब मैं पिच पर रहूं तो मुझे फिनिश करके आना है। आपकी टीम में इतने अच्छे-अच्छे प्लेयर्स हैं। विराट भाई, रोहित भाई... तो उन्हें देखकर... उनकी संगत में रहकर फीलिंग आती है कि मुझे भी कभी तो फिनिश करना है। और यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा मूमेंट था।'
|
क्या भारतीय टीम को मिल गया है दूसरा एमएस धोनी
चहल ने कहा, जैसे पहले माही भाई थे, वो लास्ट में छक्का मारते थे। फिर मैं आया, फिर आप आए? इस पर श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हां, मुझे इसी बात का गुस्सा है कि आप मेरे से पहले आए। मैंने हमेशा से यही सोचा था कि आपको ओवरटेक करना है, लेकिन आप मुझसे आगे निकल गए।'
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और अक्सर पारी को संभालकर मैच में फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद श्रेयस अय्यर पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अपनी इस भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
