IPL 2021: अश्विन-मोर्गन विवाद पर सहवाग ने याद दिलाया 2019 विश्वकप फाइनल, केकेआर कप्तान को लताड़ा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है, जिसका 41वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया। केकेआर की टीम ने इस मैच में दिल्ली को हराकर जीत हासिल की और अंकतालिका में चौथे पर काबिज हो गये हैं। प्लेऑफ की रेस के बीच चीजें पहले ही काफी इंटेंस हो चुकी थी लेकिन जीत की तलाश में दोनों टीमों के बीच जारी मैच में रविचंद्रन अश्विन और इयोन मोर्गन के बीच ऐसा तनाव भरा माहौल देखने को मिला जिसने खेल जगत में चर्चा का माहौल बना दिया है।
और पढ़ें: 'यह बस बोलना जानते हैं उनकी हालत नहीं समझते', सूर्यकुमार-ईशान की आलोचनाओं पर भड़के कायरन पोलार्ड
शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच की 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर केकेआर के फील्डर्स का थ्रो ऋषभ पंत के हाथ पर लगा जिसके बाद बैटर्स ने एक अतिरिक्त रन लिया। हालांकि अगली ही गेंद पर टिम साउथी ने रविचंद्रन अश्विन को स्लोअर गेंद पर आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। अश्विन के आउट होते ही टिम साउथी ने कुछ शब्द उनके पास आकर कहे और चीजें तब और ज्यादा बिगड़ गई जब कप्तान इयोन मोर्गन ने बीच दखल दिया।
और पढ़ें: नहीं आया था पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को हार्ट अटैक, खुद किया पूरी बात का खुलासा

कार्तिक ने बताया क्या था पूरा मामला
मोर्गन के दखल देने के बाद अश्विन उनकी तरफ तेजी से बढ़ते नजर आये जिसके बाद दिनेश कार्तिक बीच-बचाव करने पहुंचे और दोनों को शांत कर परिस्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने पूरी घटना पर खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरी घटना के दौरान असल में हुआ क्या था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा,'राहुल त्रिपाठी ने गेंद फेंकी जो कि ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। तब अश्विन ने आवाज लगाई और दोनों रन लेने के लिये दौड़ पड़े। मुझे लगता है कि मोर्गन को यह पसंद नहीं आया। वह उन लोगों में से हैं जो इस बात में विश्वास रखते हैं कि अगर गेंद बल्लेबाज या उसके पैड पर लगे तो उसे खेल भावना के तहत रन के लिये नहीं भागना चाहिये। यह चर्चा के लिये काफी ग्रे एरिया और मजेदार टॉपिक है। इसको लेकर मेरी अपनी राय है लेकिन मैं बस यही कहना चाहूंगा कि दोनों के बीच पीसमेकर बनना अच्छा रहा और फिलहाल चीजें सही जगह पर हैं।'

सहवाग ने याद दिलाया 2019 विश्वकप फाइनल
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग जो कि सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय देने के लिये मशहूर हैं ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कप्तान मोर्गन को 2019 विश्वकप फाइनल की याद दिलाते हुए जमकर लताड़ा है।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा,'14 जुलाई 2019 को जब विश्वकप फाइनल मैच में बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर गेंद दूसरी तरफ चली गई थी तो उनके बल्लेबाज के रन लेने पर कप्तान मोर्गन लॉर्डस के बाहर धरने पर बैठ गये थे और विश्वकप की ट्रॉफी उठाने से इंकार कर दिया था। इसके चलते न्यूजीलैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था, है न? बड़े आये ऐसी चीज पसंद न करने वाले।

जब दिन गर्म हो तो अक्सर चीजों में उबाल आ जाता है
गौरतलब है कि केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि दोनों टीमों ने बेहद शानदार क्रिकेट खेली। ऐसे में कई बार देखने को मिलता है कि एक गर्मी भरे दिन पर चीजें बिगड़ जाती हैं। दोनों टीमों ने खेल भावना के तहत सही तरीके से मैच खेला।
पोस्ट मैच सेरेमनी के बाद इयोन मोर्गन ने कहा,'दोनों टीमों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। कई बार जब गर्मी भरा दिन होता है तो चीजों में उबाल आ जाता है। हम शुक्रगुजार हैं कि ऐसा हुआ नहीं। हम सबने खेल भावना के तहत प्रदर्शन किया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications