For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs SRH: कोलकाता-हैदराबाद के मैच से ऐसे जीत सकते हैं इनाम, कुछ ऐसी रखें Dream 11 की टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला हफ्ता आज समाप्त हो गया है। पहले हफ्ते में जहां सीएसके की टीम ने 3 मैच खेलकर सिर्फ 1 में जीत हासिल की तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर प्वाइंटस टेबल में टॉप किया है। वहीं मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने 2 मैचों में से एक-एक जीतकर प्वाइंटस टेबल में अपना खाता खोल लिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने इकलौते मैच में जीत हासिल की।

इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। जिसेक बाद आज अबुधाबी के मैदान पर दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरेंगी और जीत के साथ रेस में वापस लौटना चाहेंगी। ऐसे में फैन्स को बेहद शानदार और हाई स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है, वहीं बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम बनाकर इनाम जीतने के मौके को भुनाना चाहेगी।

और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिये आई अच्छी खबर, जानें कब तक टीम से जुड़ेंगे बेन स्टोक्स

अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11: सुनील नरेन, शुबमन गिल, दिनेश कार्तिक, नितिश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, निखिल नाइक, पैट कमिंस, शिवम मावी, संदीप वॉरियर, कुलदीप यादव।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार,संदीप शर्मा, टी नटराजन ।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: केएल राहुल ने बताया आखिर क्यों क्रिस गेल को टीम में नहीं किया शामिल

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-

विकेटकीपर- जॉनी बेयरस्टो (9.5)

बल्लेबाज- इयोन मोर्गन (9.0), शुबमन गिल (8.5), डेविड वॉर्नर (10.5), प्रियम गर्ग (8.0)

ऑलराउंडर - सुनील नरेन(10.0), आंद्रे रसेल (10.5), मोहम्मद नबी (9.0)

गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार (9.0), संदीप वॉरियर (8.0), शिवम मावी (8.0)

आपको बता दें कि दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं, साथ ही हैदराबाद की टीम अपनी कसी गेंदबाजी के लिये जानी जाती है। ऐसे में अगर टीम को जीत की राह पर लौटना है तो आंद्रे रसेल का बल्ला आज गरजने की दरकार है।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 6:02 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+