For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs KKR: रसेल बने केकेआर के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट, कोलकाता को मिली 100वीं आईपीएल जीत

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच चेन्नई के मैदान पर खेला गया जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों से जीत हासिल की। रविवार को खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नितिश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 187 रनों की पारी खेली। वहीं रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने अपने पहले 2 विकेट महज 10 रन पर खो दिये थे।

हैदराबाद की टीम के लिये इसके बाद बेयरस्टो (55) और मनीष पांडे (61) ने पारी को संभालने का काम किया और अर्धशतकीय पारियां खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये आंद्रे रसेल इस मैच में भले ही बल्ले से कुछ कमाल न दिखा सके हों लेकिन आखिरी के 3 ओवर्स के दौरान वह केकेआर के नये डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट के रूप में सामने आये।

और पढ़ें: IPL 2021: हार के बाद मैच टाइम से नाराज हुए एमएस धोनी, जानें क्यों

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीत के लिये आखिरी 3 ओवर्स में 43 रनों की दरकार थी लेकिन आंद्रे रसेल की शानदार गेंदबाजी के चलते हैदराबाद की टीम सिर्फ 33 रन ही बना सकी और 10 रनों से मैच को हार गई। आंद्रे रसेल ने 18वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिये और एक विकेट हासिल किया। अगले ओवर में पैट कमिंस गेंदबाजी करने आये लेकिन अब्दुल समद ने 2 छक्कों की मदद से इस ओवर में 16 रन बनाये और हैदराबाद को दोबारा जीत के करीब ले आये।

आखिरी ओवर में हैदराबाद की टीम को जीत के लिये 22 रनों की दरकार थी लेकिन रसेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन दिये और टीम के लिये आईपीएल की 100वीं जीत हासिल की। आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक कुल 194 मैचों में शिरकत की है जिसमें से उसे 100 मैचों में जीत हासिल हुई है और 90 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें: IPL 2021: पृथ्वी शॉ का खुलासा, बताया- बैटिंग में किन बदलावों के चलते 38 गेंद में ठोंके 72 रन

इस दौरान कोलकाता की टीम ने एक बार सुपरओवर में मैच जीता है जबकि 3 बार हार का सामना किया है। केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने जीत के बाद टीम को 100वीं जीत पर बधाई देते हुए लिखा कि आज केकेआर को जीत से कोई रोक नहीं सकता था, 100वें मैच में जीत के लिये बधाई।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 0:21 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+