For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: आउट होने के बावजूद वापस नहीं लौटे पृथ्वी शॉ, चाहर से हुई बड़ी गलती

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुबई में खेले जा रहे आईपीएल के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 44 रनों से हराकर लीग में लगातार अपने दूसरे मैच में जीत हासिल कर ली है। दिल्ली की टीम के लिये इस जीत के मुख्य हीरो रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और चेन्नई के सामने 175 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में काफी अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें: DC vs CSK: पीयूष चावला ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल किया खास मुकाम

हालांकि मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर न सिर्फ फैन्स बल्कि क्रिकेट विशेषज्ञ भी हैरान रह गये। यह गलती किसी और से नहीं बल्कि सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कप्तान एमएस धोनी से हुई जिसके चलते पृथ्वी शॉ ने 64 रनों की पारी खेल दी वरना वह दिल्ली की टीम के लिये बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट जाते।

और पढ़ें: DC vs CSK: पीयूष चावला ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, हासिल किया खास मुकाम

चाहर-धोनी से हुई बड़ी गलती

चाहर-धोनी से हुई बड़ी गलती

दरअसल मैच की दूसरी ही गेंद पर दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गये थे लेकिन न तो गेंदबाज दीपक चाहर ने और न ही कप्तान एमएस धोनी ने कोई अपील की जिसके चलते पृथ्वी शॉ क्रीज पर ही खड़े रहे और उन्हें मिला यह जीवनदान सीएसके को काफी महंगा पड़ गया। उल्लेखनीय है कि जब चाहर ने गेंद फेंकी तो उनकी बॉल शॉ के बल्ले का किनारा लेकर धोनी के ग्लव्स में गई थी लेकिन इसको लेकर कोई आवाज नहीं आई थी।

स्नीकोमीटर में दिखा बल्ले का किनारा

स्नीकोमीटर में दिखा बल्ले का किनारा

आवाज न सुन पाने के चलते दोनों में से किसी ने भी अपील नहीं की, बाद में जब टीवी अंपायर ने रिप्ले में स्नीकोमीटर से देखा तो गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर निकल रही थी। गौरतलब है कि पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त ड्राइव लगाने की कोशिश लेकिन गेंद थोड़ा अंदर की तरफ घूमी और उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर धोनी के हाथों में चली गई। न तो धोनी को और न ही चाहर को गेंद के बल्ले को छूकर जाने का पता चला जिसके चलते किसी ने भी अपील नहीं की।

आपको बता दें कि क्रिकेट के खेल में कप्तान धोनी से इस तरह की गलती होते हुए देखने को बेहद कम मिलती है, ज्यादातर मौकों पर धोनी की अपील के सामने अंपायरों को गलत पाया गया है लेकिन शुक्रवार को हुई इस गलती ने सीएसके से इस मैच को छीन लिया।

पावरप्ले में बेहद खराब रहा है पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड

पावरप्ले में बेहद खराब रहा है पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर के खिलाफ पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड काफी खराब हैं और पिछले 12 मैचों में वो एक बार भी पावरप्ले को पूरा नहीं खेल सके थे, लेकिन आज के मैच में घोनी-चाहर की इस गलती ने उनके इस रिकॉर्ड को और लंबा होने से रोक दिया। इस जीवनदान के चलते पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी की और इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 6:01 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+