For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट कप्तान बनने वाले कर्नाटक के चौथे खिलाड़ी बने केएल राहुल, जानिए बाकियों के नाम

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरूआत जोहान्सबर्ग में हुई, जहां विराट कोहली के चोटिल होने के कारण केएल राहुल को कप्तानी साैंपी गई। राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लोकेश राहुल को रोहित शर्मा की चोट के कारण साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज का कप्तान भी बनाया गया है। अब राहुल के पास टेस्ट में भी कप्तानी दिखाने का मौका है। केएल राहुल भारत के 34वें टेस्ट कप्तान हैं, जबकि कर्नाटक के चाैथे टेस्ट कप्तान बने हैं।

राहुल से पहले कर्नाटक के क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में भारत का नेतृत्व किया है। गुंडप्पा विश्वनाथ ने दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई की। राहुल द्रविड़ ने 25 टेस्ट और अनिल कुंबले ने 14 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की है।
भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी कर चुके कर्नाटक के खिलाड़ी -
1) 2 मैच - गुंडप्पा विश्वनाथ (1980)
2) 25 मैच - राहुल द्रविड़ (2003-2007)
3) 14 मैच - अनिल कुंबले (2007-2008)

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह ने चुनी ऑलटाइम 'बेस्ट टेस्ट XI', इन 2 भारतीयों को दी जगह

विराट की अनुपलब्धता की जानकारी देते हुए केएल राहुल ने कहा, 'दुर्भाग्य से विराट की पीठ के ऊपरी हिस्से में चोट लगी है। फिजियो उस पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह अगले टेस्ट तक ठीक हो जाएगा। विराट की जगह हनुमा विहारी खेलेंगे। बस यही एक बदलाव है।" उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, ''टीम की कप्तानी करना हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है। यह वास्तव में एक सम्मान की बात है और मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। हमने यहां कुछ बड़ी जीत हासिल की है और उम्मीद है कि हम ऐसा करना जारी रखेंगे। कुल मिलाकर हमने सेंचुरियन में अच्छा खेला। हमने एक टीम के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।"

Story first published: Monday, January 3, 2022, 16:08 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+