For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के लिये फिर विलेन साबित हुए थर्ड अंपायर, रिव्यू में आउट दिखने के बाद दिया नॉटआउट

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पंजाब किंग्स की टीम और थर्ड अंपायर का रिश्ता काफी विवादित रहा है, जिसके चलते कई मौकों पर पंजाब की टीम को खराब अंपायरिंग का खामियाजा हार से भुगतना पड़ा है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से रविवार को शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 48वें मैच में भी देखने को मिला जहां पर पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये इस मैच में देवदत्त पाड्डिकल (40) और विराट कोहली (25) ने शानदार आगाज करते हुए पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोये 55 रन जोड़ लिये।

पावरप्ले के दौरान जहां कप्तान केएल राहुल से विकेटकीपिंग में कुछ गलतियां हुई और उन्होंने एक स्टंपिंग और एक कैच छोड़कर दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक-एक जीवनदान दिया तो वहीं पर पावरप्ले के बाद जब 8वें ओवर में रवि बिश्नोई ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई तो थर्ड अंपायर विलेन साबित हुए और नॉटआउट देकर सभी को हैरान कर दिया।

और पढ़ें: 'ऐसी बल्लेबाजी देख तो डिविलियर्स भी कहते वाह', जडेजा की बैटिंग के फैन हुए आशीष नेहरा

रवि बिश्नोई के इस ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पाड्डिकल रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश करते नजर आये लेकिन गेंद सीधा केएल राहुल के दस्तानों में पहुंची। कप्तान राहुल ने आउट की अपील करते हुए विकेट का जश्न मनाना शुरू कर दिया, हालांकि मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। अंपायर भले ही पाड्डिकल के विकेट से सहमत नजर नहीं आ रहे थे लेकिन राहुल को इसका पूरा भरोसा था जिसके चलते उन्होंने तीसरे अंपायर का रुख करते हुए डीआरएस लेने का फैसला किया।

ऐसे में आउट का फैसला जब तीसरे अंपायर के पास पहुंचा तो उन्होंने अल्ट्राएज तकनीक का सहारा लिया जिसमें जब गेंद ग्ल्व्स के पास से गुजर रही थी उसमें क्लियर स्पाइक नजर आ रहा था। हालांकि थर्ड अंपायर ने इसे स्पाइक नहीं माना और मैदानी अंपायर के फैसले के साथ जाते हुए नॉटआउट करार दिया। थर्ड अंपायर के इस फैसले ने न सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि मैदानी अंपायर को भी हैरान कर दिया जो कि अपना फैसला बदलने को तैयार नजर आ रहे थे।

और पढ़ें: आखिरी 17 गेंदों में 50 रन ठोंक गायकवाड़ ने लगाया पहला IPL शतक, छक्के लगाकर नाम किये कई सारे रिकॉर्ड

इस फैसले के चलते पंजाब किंग्स की टीम ने अपना रिव्यू भी गंवा दिया और जो पहला विकेट उनकी टीम को मिल सकता था वो भी नहीं मिला। केएल राहुल इस फैसले से काफी नाराज हुए और लंबे समय तक मैदानी अंपायर के साथ चर्चा करते नजर आये। अंपायर के इस फैसले के चलते आरसीबी की टीम ने पहले विकेट के लिये 68 रनों की साझेदारी की।

1
50853

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 16:45 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+