
कही ये बात
बिश्रोई ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जिसमें तूफानी ओपनर आरोन फिंच का विकेट भी शामिल है। बिश्रोई के प्रदर्शन पर बात करते हुए राहुल ने कहा, '' मैंने उसे अंडर-19 विश्व कप में देखा है। वह हार नहीं मानता और जब भी उसे गेंद दो तैयार रहता है। हालांकि वो थोड़ा नर्वस था कि आरोन फिंच और एबी डिविलियर्स को गेंदबाजी कर पाएगा या नहीं, लेकिन उसने जज्बा दिखाया।''
डेल स्टेन हुए चारों खाने चित्त, केएल राहुल ने 9 गेंदों में यूं बना डाले 42 रन

टॉस तक खुद को खिलाड़ी समझते हैं राहुल
अपनी बैटिंग को लेकर राहुल ने कहा, ''यह टीम के लिहाज से संपूर्ण प्रदर्शन था इसलिए खुश हूं। असल में मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर आश्वस्त नहीं था। कल मेरी ग्लेन मैक्सवेल से बात हुई थी और मैंने कहा था कि मुझे अपनी बल्लेबाजी पर पूरा नियंत्रण नहीं लग रहा है। उसने कहा कि तुम मजाक कर रहे हो। तुम अच्छा खेल रहा हो।'' उन्होंने कहा कि शुरू में मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन मैं जानता था कि कुछ गेंदें खेलने के बाद मैं लय हासिल कर लूंगा। कप्तान होने के बावजूद मैं पुराना रुटीन ही अपनाता हूं। टॉस तक मैं खुद को खिलाड़ी ही समझना चाहता हूं कप्तान नहीं। मैं खिलाड़ी और कप्तान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता हूं।

जड़ा सीजन का पहला शतक
राहुल ने 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चाैके व 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने जब रफ्तार पकड़ी तो आरसीबी के सभी गेंदबाज पानी भरते नजर आए। यह राहुल के बल्ले से निकला शतक इस सीजन का पहला शतक भी रहा। राहुल ने अपनी पारी की अंतिम 9 गेंदों में 42 रन बटोरे जिसमें 5 छक्के जबकि 3 चाैके शामिल रहे।


Click it and Unblock the Notifications
