For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल का खुलासा, विराट कोहली ने सबकुछ दांव पर लगाकर बचाया करियर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में इन दिनों बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे केएल राहुल के लिये यह सीजन अब तक बेहद शानदार बीता है। इस दौरान वह जबरदस्त फॉर्म में दिखे। टीम के लिये ओपनिंग से लेकर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने तक राहुल ने शानदार खेल दिखाया और मैच जिताऊ पारियां खेली। कोरोना वायरस के चलते जहां खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है वहीं क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इसी के सहारे वह इंटरव्यू भी कर रहे हैं।

हाल ही में भारतीय टीम के इस स्टॉयलिश बल्लेबाज ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी और विराट कोहली की दोस्ती को लेकर कई बातें शेयर की। केएल राहुल टेलीविजन प्रेजेंटर और कॉमेंटेटर सुहेल चंडोक के शो 'द माइंड बिहाइंड' में शामिल हुए और बताया कि कैसे विराट कोहली ने उनका करियर बचाने के लिये अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।

और पढ़ें: 6 साल की बच्ची की बैटिंग देख हैरान हुए दिग्गज क्रिकेटर्स, कहा- नाम याद रखना

इस शो में केएल राहुल से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी दांव पर लगी हो और किसी को बल्लेबाजी करने के लिये जाना हो तो वह किस बल्लेबाज को चुनेंगे, जिसके जवाब में केएल राहुल ने विराट कोहली का नाम लिया।

उन्होंने कहा,'मैं विराट कोहली के साथ जाना चाहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि वह महान खिलाड़ी है। हमारे बीच बहुत ही अच्छी दोस्ती है और मेरा करियर बचाने के लिये वह पहले भी सबकुछ दांव पर लगा चुका है।'

और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि सौरव गांगुली से बेहतर कप्तान हैं एमएस धोनी

गौरतलब है कि यहां पर केएल राहुल उस विवाद की बात कर रहे हैं जो कॉफी विद करण शो में हार्दिक पांड्या के साथ शामिल होने के बाद उठा था। इस विवाद के बाद बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 महीनों का बैन लगाना चाहता था।

आपको बता दें कि इस साल केएल राहुल ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर न्यूजीलैंड में जाकर कीवी टीम के खिलाफ शानदार पारियां खेली थी। भले ही कीवी दौरे पर भारतीय टीम को वनडे मैच में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन केएल राहुल ने इसमें शानदार शतक और 88 रन की नाबाद पारियां खेली थी।

और पढ़ें: युवराज के 6 छक्कों पर कुछ ऐसा था ब्रॉड के पिता का रिएक्शन, कहा- खत्म कर दिया करियर

हाल ही में रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा था कि टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद अगर कोई खिलाड़ी मैच विनर है तो वह श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हैं।

उन्होंने कहा था, 'रोहित और विराट के अलावा रियल मैच विनर केएल राहुल हैं। वह पारी ओपन कर सकते हैं, पांचवें या छठे नंबर भी खेल सकते हैं।'

Story first published: Wednesday, April 29, 2020, 1:30 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+