Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये खिलाड़ी होगा ODI में भारत का नया उपकप्तान , BCCI जल्द कर सकता है ऐलान

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के समापन के बाद भारतीय टीम में काफी कुछ बदलता हुआ दिखा है। विराट कोहली ने पहले टी20 फाॅर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया, जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी साैंपी। अब बीसीसीआई ने कोहली को वनडे कप्तानी से भी हटाते हुए रोहित को सीमित ओवरों का कप्तान घोषित कर दिया। रोहित पहले वनडे, टी20 क्रिकेट के उपकप्तान थे। अब उनके कप्तान बनने से वनडे में उपकप्तान का पद खाली है। हालांकि कई खिलाड़ी इसके दावेदार हैं, लेकिन बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुलासा करते हुए बताया है कि किसे नया उपकप्तान चुना जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई जल्द ऐलान भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री का बयान आया सामने, नए ODI कप्तान रोहित के लिए कही ये बातें

कयास लगाए जा रहे हैं कि केएल राहुल, रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल को वनडे में टीम का उप कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। इनसाइड स्पोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार, केएल राहुल को साउथ अफ्रीका सीरीज से वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में नियमित तौर पर टीम का उपकप्तान बना दिया जाएगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ''राहुल भारतीय टीम के अगले उपकप्तान होंगे। सीमित ओवरों के क्रिकेट में वो उप कप्तान के लिए पहली पसंद हैं। उनका प्रदर्शन पिछले कुछ सालों काफी शानदार रहा है। राहुल के पास अभी भी 6-7 साल की क्रिकेट बची हुई है और उन्हें अगले कप्तान के तौर पर भी तैयार किया जा सकता है।''

अगर राहुल को सही में उपकप्तान घोषित कर दिया जाता है तो वह संभवत: भविष्य में कप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। राहुल टी20 के उपकप्तान पहले ही बन चुके थे। रोहित से 2023 वनडे विश्व में खिताब दिलाने की उम्मीद है। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज मौजूद हैं और इसकी वजह से राहुल को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। अगर राहुल इनके नक्शेकदम पर चलते हैं तो भविष्य में उनको बड़ी जिम्मेदारी मिलना तया है। आपको बता दें कि कोहली अब केवल टेस्ट मैचों में ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Story first published: Thursday, December 9, 2021, 12:44 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+