केएल राहुल पर नहीं लगेगा बैन, अब 20 करोड़ में खरीद सकती है ये टीम

नई दिल्ली। केएल राहुल को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनपर बैन लगाया जा सकता है। वो इसलिए, क्योंकि कहा जा रहा है कि उन्होंने नीलामी से पहले दो नई टीमों में से किसी एक फ्रेंचाइजी से संपर्क किया। साथ ही राशिद खान पर भी इसी वजह से ऐसी अकटलें लगाई जा रही हैं। हालांकि पुरानी सभी 8 टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब किंग्स ने राहुल को रिटेन नहीं किया। यानी कि अब ये बल्लेबाज नीलामी में नजर आएगा जो अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- जडेजा पर लगा था IPL में एक साल का बैन, धोखा देकर मालामाल होना चाहते थे

इसलिए नहीं लग सकता बैन

इसलिए नहीं लग सकता बैन

जब तक फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को रिलीज ना करे तो वह अन्य फ्रेंचाइजी के साथ पहले चर्चा नहीं कर सकता। साल 2010 में यह इकलाैता मामला आया था, जब रविंद्र जडेजा राजस्थान राॅयल्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ खुद को जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने खुद मुंबई फ्रेंचाइजी से बात की थी कि उन्हें खरीद लिया जाए। आईपीएल के नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी से अपना मोलभाव नहीं कर सकता है। इसको लेकर राजस्थान ने जडेजा के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद बीसीसीआई ने आरोप सही पाते हुए जडेजा पर एक साल का बैन लगाया था। अब यही मामला केएल राहुल को लेकर समझा जा रहा है, लेकिन यहां राहुल के लिए यह बात सही है कि पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट ने लिखित रूप से अभी बीसीसीआई को उनके ऊपर कार्रवाई करने के लिए नहीं कहा। वहीं कोच अनिल कुंबले के बयान से भी साफ हो गया कि फ्रेंचाइजी को राहुल के फैसले पर निराशा नहीं। राहुल ने पहले ही फ्रेंचाइजी को बता दिया था कि वह रिटेन नहीं होना चाहते हैं। ऊधर, जडेजा का मामला यह था कि उन्होंने छुपके से मुंबई के साथ संपर्क किया था, जिससे राजस्थान का मैनेजमेंट निराश हुआ था।

फ्रेंचाइजी ने नहीं की लिखित रूप से कोई शिकायत

फ्रेंचाइजी ने नहीं की लिखित रूप से कोई शिकायत

पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ी रिटेन किए हैं। उन्होने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ में तो अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ में रिटेन किया। कुंबले ने कहा कि वे राहुल को रिटेन करना चाहते थे। इसी कारण हमने उन्हें 2 साल पहले कप्तान के रूप में चुना था। लेकिन उन्होंने नीलामी में जाने का फैसला किया। हम भी उस फैसले का सम्मान करते हैं। यह खिलाड़ियों का विशेषाधिकार है। कुंबले के बयान से साफ है कि फ्रेंचाइजी ने राहुल को लेकर आपत्ति नहीं जताई है। वहीं 30 नवंबर खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख थी। राहुल खतरे में पड़ते, अगर फ्रेंचाइजी बीसीसीआई से लिखित रूप से शिकायत करती या फिर उनको इसकी भनक ना होती। लेकिन अब रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। साफ है कि पंजाब किंग्स ने राहुल के प्रति कोई आपत्ति नहीं रखी।

20 करोड़ में खरीद सकती है ये टीम

20 करोड़ में खरीद सकती है ये टीम

अब केएल राहुल नीलामी में दिखाई देंगे। काैन सी टीम उन्हें खरीदती है, यह देखा दिलचस्प रहेगा। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि राहुल लखनऊ के लिए खेल सकते हैं। साथ ही वह कप्तान बनने के भी दावेदार हैं, इसके लिए उन्हें 20 करोड़ की राशि मिल सकती है। पंजाब किंग्स ने राहुल को 11 करोड़ रूपए में अपने साथ रखा था। लखनऊ और अहमदाबाद के पास भी तीन-तीन खिलाड़ी रिटेन करने का अधिकार है। हो सकता है कि राहुल को नीलामी से पहले ही किसी टीम द्वारा चुन लिया जाए। खैर, 25 दिसंबर तक दोनों नई टीमों के लिए चुने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख है। अब देखना है कि आखिर जो अटकलें लग रही हैं क्या वो सही साबित होती हैं या नहीं।

Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 15:36 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+