BCCI का भारत में दोबारा क्रिकेट शुरु करने का प्लान हुआ लीक, जानें कौन सी होगी पहली सीरीज
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच क्रिकेट जगत पिछले काफी समय से ठप्प पड़ा है और भारत समेत कई देशों के बीच खेले जाने वाले कई बड़े टूर्नामेंट इस महामारी के चलते या तो रद्द कर दिये गये हैं या फिर टाल दिये गये हैं। इस महामारी की चपेट में आकर रद्द होने वाले सबसे ताजा टूर्नामेंट की बात करें तो अगस्त में तय किया भारत का श्रीलंका दौरा रहा है। बीसीसीआई ने सोमवार (8 जून) को ही इस टूर्नामेंट को लेकर पुष्टि की थी, हालांकि गुरुवार (12 जून) को रद्द करने का आधिकारिक बयान भी बोर्ड की ओर से आ गया।
और पढ़ें: इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम
वहीं शुक्रवार को बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज को भी रद्द करते हुए कहा कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा नहीं करेगी। इस बीच डीडीसीए के एक आधिकारिक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी देते हुए कहा कि बीसीसीआई आने वाले दिनों में साउथ अफ्रीका दौरे को भी रद्द करने वाली है।
और पढ़ें: कैफ ने दी प्रियम गर्ग को सलाह, कहा- IPL के बजाय रणजी ट्रॉफी पर लगाये ध्यान

रद्द हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा
उल्लेखनीय है कि मार्च में भारत दौरे पर आई साउथ अफ्रीकी टीम के साथ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज को कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद हाल ही में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अगस्त में भारत के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज को प्रस्तावित किया था जिसके लिये भारत को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना था।
इस पर बात करते हुए अधिकारी ने कहा,' BCCI देश में फैली महामारी के बीच अपने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का जोखिम नहीं लेना चाहता, इसलिये आप ऐसी उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में आपको साउथ अफ्रीका दौरे के रद्द होने की सूचना मिलती नजर आये। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बीसीसीआई देश में फिर से खेल को शुरु नहीं करना चाहती पर इसके लिये वह खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर दांव नहीं लगा सकती।'

दोबारा क्रिकेट शुरु करने का यह है प्लान
बीसीसीआई के दोबारा खेल शुरु करने के प्लान के बारे में बताते हुए अधिकारी ने कहा कि बोर्ड मैदान पर घरेलू टूर्नामेंट के साथ वापस लौटना चाहता है।
उन्होंने कहा,' ICC की नई गाइडलाइंस और खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई अभी 4 स्टेज में ट्रेनिंग सेशन के आयोजन पर ध्यान दे रही है, जिसके बाद बोर्ड घरेलू टूर्नामेंट के जरिये मैदान पर वापसी करने का प्लान कर रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि सैयद मुश्ताक अली भारत का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट होगा जो कि कोरोना वायरस के बीच खेला जायेगा।'

कोरोना के बीच इस देश के साथ पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगा भारत
गौरतलब है कि आईसीसी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया है और इसे अगले महीने तक टाल दिया है, जिसके चलते भारत में होने वाली टी20 लीग आईपीएल का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। इस बीच अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई किस तरह से अपने आगे के क्रिकेट कैलेंडर को तैयार कर रहा है।
उन्होंने कहा,' इस वक्त बोर्ड के लिये खिलाड़ियों का स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में बीसीसीआई किसी भी विदेशी दौरे के पक्ष में नहीं है। उम्मीद है कि बीसीसीआई सबसे पहले घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली को आयोजित करेगा, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा और ठीक उसके बाद आईपीएल का आयोजन। इस बीच बीसीसीआई कुछ और देशों के साथ छोटी सीरीज खेल सकता है लेकिन अपने घर पर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर में होने वाली सीरीज ही भारत का पहला विदेशी दौरा होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
