
रोहित की जर्सी का नंबर 45 के पीछे का राज जानने से पहले जानते हैं उनके कुछ अनोखे रिकार्ड्स को
- रोहित शर्मा भारतीय ओपनर के रूप में सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाए हैं। वैसे वह दुनिया के दूसरे सबसे तेज ओपनर हैं जिन्होंने ऐसा किया है। विश्व क्रिकेट की बात करें तो रोहित ने ऐसा करने के लिए 102 पारियां लीं जबकि हाशिम अमला ने 100 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है।
- सबसे तेज टी-20 शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक बनाया था। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में ही शतक लगाया है।
- एक कप्तान के रूप में टी-20 शतक बनाने वाले रोहित शर्मा एकमात्र भारतीय हैं। उनके नाम टी-20 प्रारूप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। इतना ही नहीं वे चार टी-20 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।
- रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो बार लगातार चार छक्के लगाने वाले भी एकमात्र बल्लेबाज हैं। और उनका क्रिकेट के तीनों प्रारूप में छक्के के साथ शतक तक पहुंचने का एक अनूठा रिकॉर्ड भी है।

ये है रोहित के जर्सी का नंबर 45 के पीछे का राज
रोहित की जर्सी का नंबर 45 है। वैसे तो जर्सी का नंबर मिलने के कोई तय मानक नहीं हैं, दरअसल होता यह है कि जो नंबर किसी और खिलाड़ी के पास पहले से होता है उसे छोड़कर कोई और नंबर चुन लिया जाता है। इसमें खिलाड़ियों को इस बात की छूट दी जाती है कि वो अपने लिए कोई नंबर चुन लें। और ऐसा करते ही वह नंबर उस खिलाड़ी की जर्सी पर अंकित कर दिया जाता है। आगे वह नंबर उस खिलाड़ी की पहचान बन जाती है। रोहित शर्मा ने अपने लिए अंक 45 चुना है। दरअसल रोहित अपना लकी नंबर 9 को मानते हैं। वे इस नंबर को लेना चाहते थे लेकिन यह नंबर पहले से पार्थिव पटेल के पास है और एक ही टीम के दो खिलाड़ियों का एक ही जर्सी नंबर नहीं हो सकता है इसलिए रोहित ने अपनी मां के कहने पर नंबर 45 को चुना है। नंबर 45 में ज्योतिषीय अंकगणित की गणना से मूलांक 4+5 = 9 आता है और रोहित के अनुसार यही उनका लकी नंबर भी है।
दुनिया का अकेला गेंदबाज जिसने तीनों फाॅर्मेट में पहला विकेट क्लीन बोल्ड करके लिया, है इंडियन

रोहित शर्मा अभी क्या कर रहे हैं
रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे पर पांचवें टी-20 मैच के दौरान चोट लगी थी जिसकी वजह से वे वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। इस वक़्त वे अपने चोट से उबर रहे हैं और ऐसी संभावना है कि वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में लौट सकते हैं। इसके बाद वे मुंबई इंडियंस के लिए IPL- 2020 खेलते नजर आएंगे जहां उनकी निगाह एक बार फिर से इस टाइटल को जीतने पर होगी।


Click it and Unblock the Notifications
