For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुनिया का अकेला गेंदबाज जिसने तीनों फाॅर्मेट में पहला विकेट क्लीन बोल्ड करके लिया, है इंडियन

नई दिल्ली। क्रिकेट की चर्चा जब भी शुरू होती है तब जो बात हमारे जेहन में सबसे पहले आती है वह है बल्लेबाजों के नाम और उनके रिकार्ड्स। यह सच है कि क्रिकेट में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है लेकिन बहुतों नाम ऐसे भी हैं जिनकी गेंदबाजी ने क्रिकेट को खूबसूरत बनाया है। उनकी डाली गई गेंदों ने दर्शकों के हलक से जान निकाल लेने की हद तक रोमांच पैदा किया है। एंडी रॉबर्ट्स, मेल्कम मार्शल, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, लांस गिब्स, अनिल कुंबले, अब्दुल कदीर, ग्लेन मैक्ग्राथ, शोएब अख्तर अदि जैसे दिग्गजों को कौन भूल सकता है। ऐसे ही एक शांत सौम्य भारतीय गेंदबाज हैं भुवनेश्वर कुमार। कुमार के गेंदों के स्विंग की अपनी ही अदा है। क्रिकेट के वर्तमान सभी फॉर्मेटों में अपने करियर का पहला विकेट बोल्ड आउट करके लेने का कारनामा इन्हीं के नाम है।

टी-20, एकदिवसीय और टेस्ट मैच

टी-20, एकदिवसीय और टेस्ट मैच

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उनका टी-20 पदार्पण मैच पाकिस्तान के विरुद्ध था। इसी मैच में भुवनेश्वर कुमार ने अपना पहला शिकार नासिर जमशेद को बनाया था। नासिर भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड हुए थे। बंगलुरु में खेले गए इस मैच में हालांकि पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत मिली थी। इसके बाद 2012 में ही भुवनेश्वर ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ ही एकदिवसीय मैच में डेब्यू करते हुए मोहम्मद हफीज को जीरो रन पर बोल्ड कर अपना पहला एक दिवसीय विकेट हासिल किया था। भुवनेश्वर यहीं नहीं रुके। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया। अपने पहले टेस्ट मैच में भुवनेश्वर ने अपना पहला शिकार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर को बनाया था। और यहां भी भुवनेश्वर ने डेविड वार्नर को बोल्ड आउट किया था।

भुवनेश्वर कुमार की खासियत

भुवनेश्वर कुमार की खासियत

भुवनेश्वर कुमार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो बल्ले के खिलाफ दोनों तरफ स्विंग कराते हैं। गेंदों को लेट स्विंग कराने की कला में भुवनेश्वर माहिर माने जाते हैं। वे अपनी ताकत और कमजोरी दोनों को पहचानते हैं और उसपर काम करते हैं। क्रिकेट के प्रति यह उनका समर्पण ही है कि वे स्विंग के अलावा भी कुछ कुछ प्रयोग अपनी गेंदबाजी में करते रहते हैं। आमतौर पर गेंदबाज विकेट के पास से आउट स्विंग करते हैं, लेकिन भुवनेश्वर इसके उलट बल्लेबाजों को फंसाने के लिए ऐसा विकेट से दूर जाकर करते हैं। समय के साथ साथ जब बल्लेबाज उनकी धीमी गेंद को परखना सीख गए तो उन्होंने 'नक्कल गेंद' का इजाद किया। यही गेंद आज उन्हें दुनिया के अन्य गेंदबाजों से अलग ले जाकर खड़ा करती है। यह गेंद अब क्रिकेट में एक हथियार की तरह इस्तेमाल होने लगा है। इसके अलावे भुवनेश्वर एक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं अबतक 236 विकेट

इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं अबतक 236 विकेट

भुवनेश्वर कुमार के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 236 विकेट दर्ज हैं। इसमें से 132 विकेट उन्होंने वनडे में लिए हैं तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में 63 विकेट अबतक ले चुके हैं। टी-20 की बात करें तो भुवी के नाम 43 मैचों में 41 विकेट दर्ज हैं। वही फर्स्ट क्लास में उन्होंने 218 विकेट लिए हैं। पिछले कुछ सालों से भुवनेश्वर टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी के सूत्रधारों में से एक हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के साथ उनकी तिकड़ी दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में से एक मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या शानदार प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल को किस्मत फिर देगी दगा?

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 17:21 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+