For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कौन हैं सिमरन खोसला? जिसने रचाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर से शादी

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट उनमुक्च चंद ने सिमरन खोसला से शादी कर ली है। 28 साल के उनमुक्त ने ही हाल ही में भारत के लिए क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था और वे अब अमेरिका के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अभी अमेरिकी क्रिकेट लीग में टीम सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स के साथ खेल रहे हैं। उनमुक्त चंद ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर कर शादी होने की जानकारी दी। दोनों ने रविवार को शादी की, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- ये नया खिलाड़ी बना गया नंबर, रोहित शर्मा भी हुए दीवाने, दिए जाएंगे कई माैके

आखिर काैन है सिमरन खोसला

आखिर काैन है सिमरन खोसला

उनमुक्त के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली सिमरन खोसला पेशे से फिटनेस और न्यूट्रीशन कोच है। सिमरन खोसला का इंस्टाग्राम अकाउंट 'Buttlikeanapricot' नाम से है। ये नाम सिमरन की न्यूट्रीशन कंपनी का है। वह इसकी फाउंडर हैं। सिमरन आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो साझा करती रही हैं। इंस्टाग्राम पर करीब 72 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सिमरन लाइफ स्टाइल कोच भी हैं। साथ ही वह मैराथन में भी भाग ले चुकी हैं। सिमरन को 2019 में इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।

उनमुक्त की कप्तानी में जीता था अंडर-19 विश्व कप

उनमुक्त की कप्तानी में जीता था अंडर-19 विश्व कप

उनमुक्त की किस्मत साथ नहीं दे सकी। भारतीय क्रिकेट में उनका भविष्य नहीं बन पाया जिस कारण उन्होंने 28 साल की उम्र में संन्यास लेकर अमेरिका के लिए खेलना शुरू कर दिया। उनमुक्त की कप्तानी में भारत ने 2012 में अंडर-19 विश्व कप भी जीता था, जिस कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य भी कहा जाने लगा था। उनमुक्त को आईपीएल में दिल्ली की टीम से खेलने का मौका भी मिला, लेकिन वह रन नहीं बना पाए और बाहर हो गए। उन्हें फिर दिल्ली की रणजी टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वह साल 2011 से 2016 तक 21 आईपीएल मुकाबलों में कुल 300 रन बना सके। फिर उनमुक्त ने उत्तराखंड की टीम से रणजी खेलने का फैसला किया। वहां वह कुछ दिन तक खेले, लेकिन इस साल अचानक उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए पर खेल नहीं पाए

राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए पर खेल नहीं पाए

गाैर हो कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2014 टी20 विश्व कप के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में उनमुक्त का नाम शामिल था, लेकिन उन्हें कभी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल पाया। उन्मुक्त ने अब हार मानकर इसी महीने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने का फैसला किया। उन्हें इस लीग की टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने साइन किया है। अब वह बिग बैश लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे। उनमुक्त ने लिस्ट ए क्रिकेट में खेले 120 मैचों में 41.33 की एवरेज से 4505 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 67 मैचों में 8 शतक की मदद से 3379 रन बनाए।

Story first published: Monday, November 22, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+