IPL 2019 : कैसे हराया मुंबई ने 'थाला' की चेन्नई को, रोहित शर्मा ने किया खुलासा
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने एक बार फिर सबको चाैंका दिया है। तीन बार खिताब जीत चुकी यह टीम फिर से क्वालिफायर-1 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) पर भारी पड़ी। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने चेन्नई को उन्हीं के घर मात देकर टीम को आईपीएल सीजन-12 का टिकट दिला दिया। चेन्नई जैसी मजबूत टीम को हराना आसान नहीं लेकिन 'हिटमैन' रोहित कप्तानी के मामले में किसी से पीछे नहीं। उन्होंने 'थाला' यानि की महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की चेन्नई टीम से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया।

रोहित को था जीत का भरोसा
मुंबई को फाइनल का टिकट दिलवाने के बाद कप्तान रोहित ने कहा, 'यह बहुत अच्छा प्रयास था और यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हम फाइनल में पहुंच गए हैं। मुझे पता था कि हमारे पास चेन्नई को रोकने के लिए अच्छे गेंदबाज हैं और मुझे अपने बल्लेबाजों पर भरोसा है।' रोहित ने स्पिनर जयंत यादव को अंतिम 11 में शामिल कर बड़ा फैसला लिया था। उनका यह फैसला सही भी रहा। जाधव ने सुरेश रैना का विकेट निकाला। जाधव को लेकर रोहित ने कहा कि उन्हें अंतिम एकादश में मौका देना काफी हद तक सही हैं। मुझे लगा कि इस पिच पर एक कलाई के स्पिनर के बजाय दूसरे स्पिनर को मौका देना अच्छा होगा। हमारी नीति बहुत स्पष्ट थी और हम उन्हें 140 के अंदर रोकना चाहते थे।
वर्ल्ड कप में चोटिल केदार जाधव खेलेंगे या नहीं, इसपर बड़ी खबर आई सामने

सूर्यकुमार को लेकर भी बोले
वहीं मुंबई को जीत दिलाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ में रोहित ने कहा कि सूर्यकुमार, स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। हमें पता था कि स्पिन एक बड़ा कारण होगा और मैंने सूर्य को मुंबई में खेलते हुए देखा है। यह पिच उनके लिए एकदम सही पिच थी। हमारे पास घर पर चेन्नई को उसके घर में हराने के लिए एक संतुलित टीम थी। जब आप चेन्नई जैसी जगह पर खेलते हैं तो आपको यह जानना होगा कि आपको क्या करना है।
IPL 2019 : मुंबई से मिली हार पर भड़के धोनी, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

यूं कटवाया फाइनल का टिकट
बता दें कि चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो मुंबई के गेंदबाजों ने एकदम गलत साबित कर दिया। चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ाने लगा। वो तो शुक है अंबाती रायडू के 42 और धोनी की नाबाद 37 रनों की पारी की मदद से चेन्नई के सामने 4 विकेट खोकर 132 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मुंबई ने सुर्यकुमार यादव की नाबाद 71 रनों की पारी की मदद से मैच 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। मुंबई का यह पांचवां आइपीएल फाइनल है। चेन्नई को अभी एक और मौका मिलेगा। एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम का मुकाबला चेन्नई से होगा। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर खेला जाने वाला है। इसमें जीतने वाली टीम का सामना चेन्नई से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
